21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Bar Council Election : राजस्थान बार काउंसिल चुनाव की अधिसूचना जारी, मतदान डेट की घोषणा

Rajasthan Bar Council Election : बार काउंसिल ऑफ़ राजस्थान के चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान 22 अप्रेल को सुबह दस से सायं पांच बजे तक होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Bar Council election notification issued voting date 22 April announced

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Bar Council Election : बार काउंसिल ऑफ़ राजस्थान के चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य की हाई-पावर्ड इलेक्शन कमेटी की स्वीकृति के बाद घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 22 अप्रेल को सुबह दस से सायं पांच बजे तक होगा। कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने बताया कि 7 मार्च को अस्थायी मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 21 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

नामांकन पत्र 22 से 28 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जोधपुर स्थित बार काउंसिल कार्यालय में भौतिक रूप से या रजिस्टर्ड एडी/स्पीड पोस्ट से स्वीकार किए जाएंगे। 31 मार्च को प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी और 2 अप्रेल को शाम 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और उसी दिन अंतिम सूची जारी की जाएगी।

23 सीटों पर प्रत्यक्ष चुनाव, 2 सदस्य सह-नामित होंगे

कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने बताया कि मतदान 22 अप्रेल को होगा। इसके बाद 22 से 28 अप्रेल तक मतपेटियों का संकलन किया जाएगा। 29 अप्रेल से मतगणना शुरू होगी। कुल 25 सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें 23 सीटों पर प्रत्यक्ष चुनाव कराया जाएगा और 2 सदस्य सह-नामित होंगे।

महिलाओं के लिए न्यूनतम 5 सीटें निर्धारित

कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने बताया कि कम से कम 12 सीटें ऐसे अधिवक्ताओं से भरी जानी अनिवार्य हैं जो राज्य की रोल पर कम से कम 10 वर्ष से दर्ज हों। महिलाओं के लिए न्यूनतम 5 सीटें निर्धारित की गई हैं।