25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: राजस्थान में धार्मिक ध्वज का अपमान, अब पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जोधपुर में धार्मिक ध्वज के अपमान पर तनाव का मामला, नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा, पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur news

राजस्थान के जोधपुर के घोड़ों का चौक में एक दुकान के बाहर मोपेड पर गिरे धार्मिक ध्वज का अपमान करने का आरोपी नाबालिग है। वह चार महीने बाद बालिग होगा। ऐसे में सदर बाजार थाना पुलिस ने उसे संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भिजवाया। उधर, पांच अन्य आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी माणमराम ने बताया कि प्रकरण में गुरुप्रकाश रांकावत ने एफआइआर दर्ज करवाई थी। मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने खुद के बालिग होने की सूचना दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू की। तभी आरोपी ने खुद के नाबालिग होने का साक्ष्य पेश किया। वह 17 साल आठ महीने का है। ऐसे में पुलिस ने उसे रविवार को प्रकरण में संरक्षण में लिया। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया।

यह वीडियो भी देखें

पांच अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

उधर, पुलिस ने पश्चिम बंगाल निवासी शेख रेजाउल, शेख गियासुद्दीन, शेख राजीबुल, शेख मौनुद्दीन और साकिर अली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन्हें रविवार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से सभी को पाबंद कर जमानत मुलचके पर छोड़ा गया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण में नाबालिग को पकड़ा है। साकिर पर भी आरोप है। जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मां नहीं कर पाई बॉर्डर पार, रोते हुए पाकिस्तान पहुंचीं 2 बेटियां, जोधपुर की दो महिलाएं अटारी सीमा से लौटीं