10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करोड़ों का घोटाला करने वालों के बैंक खातों की जांच…

- फर्जी कम्पनियों से 524 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने के पांच आरोपियों को जेल भेजा

less than 1 minute read
Google source verification
Fake aadhar card

देवनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जोधपुर.

देवनगर थाना पुलिस ने फर्जी आधार व पेन कार्ड से फर्जी कम्पनियां बनाकर 524 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी करने के मामले में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों को बुधवार को जेल भिजवा दिया। दो सीए सहित कई और जांच के दायरे में हैं। अब आरोपियों के बैंक खातों की जांच की जा रही है।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि प्रकरण में मसूरिया की कुम्हारों की बगेची क्षेत्र निवासी अमित भाटी, सावंत कुआ खुर्द निवासी चेलाराम मेघ्ज्ञवाल, पड़ासला में भाटियों की ढाणी निवासी किशनसिंह, रणवीरसिंह और गजेन्द्र सिंह को तीन-तीन दिन रिमाण्ड समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। इससे पहले मसूरिया के श्रमिकपुरा में निहारिका ई-मित्र संचालक प्रवीण पंवार और साथी शोभावतों की ढाणी के नारायण नगर निवासी सद्दाम को जेल भिजवाया जा चुका है।

पुलिस ने सातों आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई है। उसमें लेन-देन के बारे में जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि पुलिस ने स्वप्रंज्ञान लेकर गत दिनों धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों से आधार व पेन कार्ड और फर्जी क्म्पनियां बनाने के संबंध में एफआइआर दर्ज की थी। प्रवीण व सद्दाम को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ के बाद पांच और जनों को गिरफ्तार किया गया था।