17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

MESS BOYCOTT : चार दिन से पानी पीकर ड्यूटी कर रहे जेलकर्मी, एक दर्जन और बीमार

- जोधपुर सेन्ट्रल जेल : मैस बहिष्कार

Google source verification

जोधपुर।
वेतन विसंगति (pay discrepancy) के विरोध में जेल कार्मिकों का मैस बहिष्कार (MESS BOYCOTT) धीरे-धीरे अनशन में तब्दील होता जा रहा है। चार दिन से जेल कार्मिक सिर्फ पानी पीहर ड्यूटी (Jail gaurd are doing duty on only water) का निर्वहन कर रहे हैं। बहिष्कार के चौथे दिन सोमवार को एक दर्जन से अधिक जेल कार्मिक और बीमार हो (Over 12 Jail Gaurd were ill due to MESS BOYCOTT) गए। इनमें से 11 जनें महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। (Jodhpur central Jail)
सूत्रों के अनुसार आरएसी जवान और जेल प्रहरियों के वेतन में विसंगति हैं। जेल कार्मिकों को करीब 12 हजार रुपए मासिक कम वेतन मिलता है। इसके विरोध में जेल कार्मिक गत 13 जनवरी से मैस का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके तहत चौथे दिन भी जेल की मैस में चूल्हा नहीं जला। जेल कार्मिकों के लिए खाना नहीं बना। न ही उन्होंने खाना खाया। जोधपुर सेन्ट्रल जेल के बाहर जेल के कार्मिकों को धरना भी जारी है।
धरनास्थल पर बैठे जेल कार्मिकों ने वेतन विसंगति को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया। ऐसा न करने तक मैस बहिष्कार जारी रहने की चेतावनी भी दी।
मैस बहिष्कार के चौथे दिन चार-पांच महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक जेल कार्मिकों की तबीयत खराब हो गई। एम्बुलेंस की मदद से सभी को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 11 जनें भर्ती हैं। जेल अधीक्षक राजपालसिंह दोपहर में एमजीएच पहुंचे और बीमार कार्मिकों की कुशलक्षेम जानीं। साथ ही अस्पताल प्रशासन से वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।
अनशन में बदल रहा मैस बहिष्कार
वेतन विसंगति को लेकर जेल कार्मिक गत तेरह जनवरी से मैस के बहिष्कार पर हैं। इसमें ड्यूटी के दौरान न तो खाना बनाया जाता है और न ही जेल कार्मिक खाना खाते हैं। इसके बावजूद जेल कार्मिक ड्यूटी कर कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। मैस बहिष्कार अब धीरे-धीरे अनशन में बदल रहा है। जेल कार्मिक चार दिन से भूखे हैं। वे घर पर भी खाना नहीं खा रहे हैैं। सिर्फ पानी पी रहे हैं। इसके चलते कार्मिकों की तबीयत खराब हो रही है।
————————————-
वेतन विसंगति को लेकर जेल में कार्मिक मैस बहिष्कार कर रहे हैं। बीमार होने से 11 कार्मिक भर्ती हैं। इस संबंध में वार्ता चल रही है। जल्द ही समझौता होने की उम्मीद है।
राजपालसिंह, जेल अधीक्षक सेन्ट्रल जेल जोधपुर।