
जैन साध्वीवृंद ने जोधपुर में किया चातुर्मासिक प्रवेश, उत्साहपूर्वक हुआ स्वागत
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. आचार्य महाश्रमण की शिष्या साध्वी कमलप्रभा सहवर्तिनी साध्वी ललितकला, साध्वी योगप्रभा, साध्वी अखिलयशा, साध्वी मृदुप्रभा, साध्वी मंजुला व साध्वी समृद्धिप्रभा शुक्रवार को जाटाबास स्थित तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश किया। तेरापंथ सभा मंत्री महेन्द्र सुराणा ने बताया कि साध्वीवृंद सुबह 8 बजे ज्ञान चेतना रैली के रूप में सभी संघीय संस्थाओं, ज्ञानशाला विद्यार्थियों के साथ जालोरी गेट एसबीआइ बैंक के सामने सेठिया भवन से प्रस्थान किया। साध्वी शीलप्रज्ञा, साध्वी हंसप्रज्ञा व साध्वी ओजस्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को सरदारपुरा मेघराज तातेड़़ भवन में चातुर्मासिक प्रवेश किया। तेरापंथ सभा सरदारपुरा के अध्यक्ष माणकचन्द तातेड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
जैन चातुर्मास के लिए साध्वीवृंद के मंगलप्रवेश का क्रम जारी रहा। खेरादियों का बास स्थित धर्मक्रिया भवन में आत्म वल्लभ समुदाय की साध्वी प्रफुल्लप्रभा और साध्वी वैरागपूर्णा ने चातुर्मास प्रवेश किया। लखारा महिला तपागछ उपाश्रय से रवाना शोभायात्रा का चातुर्मास स्थल पहुंचने पर स्वागत किया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 ई सेक्टर स्थित सुमंगल आराधना भवन में साध्वी संस्कारनिधिश्री ने बाजे गाजे से चातुर्मास मंगल प्रवेश किया। साध्वी पुष्प-राज ने शुक्रवार सुबह महावीर भवन, निमाज की हवेली में प्रवेश किया। वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ की ओर से सुबह 8.50 महावीर भवन नेहरू पार्क से साध्वी विहार कर चातुर्मास स्थल पहुंची। संघ के महामंत्री सुनील चौपड़ा ने बताया कि महावीर भवन नेहरू पार्क में विराजित साध्वी पुष्पवती, उपप्रवर्तिनी साध्वी राजमती के सान्निध्य में धर्मसभा का आयोजन हुआ। शास्त्रीनगर स्थित स्टील भवन में साधुमार्गी जैन परम्परा के प्रमुख संत आचार्य रामेश के प्रवचन गुरुवार सुबह हुए जिसमें बड़ी संख्या में श्रावकों ने भाग लिया था।
Published on:
12 Jul 2019 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
