
जोधपुर। केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की जनता वर्तमान भ्रष्ट सरकार से आजिज आई हुई है। पहली बार है कि सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में आम आदमी ही नहीं, बल्कि खुद सत्तारूढ़ दल के विधायक विधानसभा में खुलकर बोल रहे हैं। जोधपुर में शनिवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शेखावत ने गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है। कांग्रेस सरकार पिछले साढ़े चार साल में हर मोर्चे पर विफल है।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: तूफानी रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, होंगे 16 कोच, इतना होगा किराया
इसने कोई वादा पूरा नहीं किया। साढ़े नौ हजार किसानों की जमीनें नीलाम हो गई, लेकिन इनका कर्जा माफ नहीं किया। युवाओं से किए वादों से भाग रही है। निरंतर पेपर लीक हो रहे हैं। माफिया का आतंक बढ़ा है। कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अपने निवास पर विस्तारकों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत जोधपुर शहर भाजपा के 12 मंडलों में बूथ समितियों पन्ना प्रमुख की सूचियों के सत्यापन पुनरीक्षण के लिए गोवा से विस्तारकों का दल जोधपुर प्रवास पर है। जोधपुर संभाग में तकरीबन 135 विस्तारक साथी सत्यापन का कार्य करेंगे।
जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार
शेखावत ने कहा कि प्रदेश में जल जीवन मिशन को सबसे ज्यादा बजट आवंटित हुआ था, लेकिन काम की गति में यह सरकार सबसे फिसड्डी है और नीचे के तीन राज्यों की श्रेणी में है। जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। शेखावत ने भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रबुद्ध जनों के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और संगठन के उद्देश्यों से रू-ब-रू कराया।
केंद्रीय मंत्री ने बातचीत से जमीन विवाद सुलझाने की अपील की
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री एवं स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर हाईवे पर केरू पूनियों की प्याऊ स्थित जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष समाज के महत्वपूर्ण घटक हैं। दोनों ही किसान और धरती पुत्र हैं। दोनों पक्ष वार्ता से विवाद को समाप्त करें। शनिवार को शेखावत ने दोनों ही समाजों के प्रतिनिधियों से शांति बनाए रखने और आपस में वार्ता कर विवाद को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन से भी मेरा आग्रह है कि निष्पक्ष भाव से कार्यवाही कर आपसी वार्ता से शांति स्थापित करने का प्रयत्न करें। मैंने भी दोनों समाजों के वरिष्ठ लोगों के साथ विवाद को समाप्त कर विषय को वार्ता से सुलझाने का अनुरोध किया है।
Published on:
02 Jul 2023 10:27 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
