
Japanese designer showcased her jewellery in Jodhpur
अदिति जैन.दिवाली के अवसर पर शहर में गहनों की खरीदारी में इजाफा हो जाता है।धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इसी बीच शहर के एक ज्वेलेरी शोरूम की लान्चिंग में कजुकू मकीनो नामक जापानी डिजाइनर कल जोधपुर पहुंची। सेल्स मैनेजर की एक छोटी सी नौकरी से अपना कॅरियर शुरू कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजाइन के रूप में पहचान बना चुकी जापानी डिजाइनर कजुकू मकीनो रविवार को सरदारपुरा स्थित अशोक ज्वैल्स की लॉचिंग में जोधपुर आई। इस दौरान कजुकू ने भारत के लिए विशेष रूप से तैयार किए डिजाइन को लेकर राजस्थान-पत्रिका से खास बातचीत की और बताया कि वे अशोक ज्वैल्स के साथ जुड़कर अब भारत में जापान और भारत के पारंपरिक आभूषणों की डिजाइनों सहित यूथ के लिए आभूषण में नए डिजाइनर कलैक्शन लेकर आ रही है और भारत में खूब पसंद की जाएगी।
सवाल : राजस्थान सहित पूरे देश में परंपरागत आभूषण पहने जाते हैं, आपके इस ब्रांड में ऐसा क्या खास है, जो लोग पसंद करेंगे?
जवाब : हमारा ब्रांड युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और यह आधुनिकता लिए हुए हैं। वर्तमान में लोग बहुत हल्के आभूषण पहनना पसंद करते हैं। हमारे आभूषण बेहद हलके और उनकी डिजाइन सभी से हटकर है।
सवाल : क्या भारतीय महिलाएं इसे रोजमर्रा की जिंदगी में पहन सकती है?
जवाब : महिलाएं इसे रोजमर्रा की जिंदगी में पहन सकती हैं, क्योंकि यह कम वजनी होने के साथ-साथ भारतीय डिजाइन्स के मुकाबले आकार में थोड़ी छोटी है। हमारी सारी ज्वैलरी आउट ऑफ बाक्स है।
सवाल : इन आभूषणों में और नया क्या है, जो महिलाओं को अपनी आेर लुभाएगी?
जवाब : ज्वैलरी के डिजाइन्स थ्रीडी है और मोती समरूपता के आकार में सजे हुए क्लेक्शन पूरे विश्व में पसंद किए जा रहे हैं और ये डिजाइन्स ऐसे हैं, जिन्हें भारत की आधुनिक महिलाएं पहनना चाहती हैं, इन्हीं सब को ध्यान में रखते हुए इस ज्वैलरी को रूप दिया गया है।
Published on:
02 Oct 2017 03:32 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
