कई सिण्डीकेट व सीनेट बैठकें बाधित की, आज तक कुछ नहीं हुआ
विवि प्रशासन का यह निर्णय कई शिक्षकों के गले नहीं उतर रहा है। इस बार विवि ने न जांच कमेटी बनाई और न ही छात्रों से उनका पक्ष जाना, सीधा निलंबन कर दिया। निलंबन भी अनिश्चितकाल के लिए किया गया है। जिसको खुद छात्र भी नहीं समझ रहे हैं। विवि में सभी छात्र संगठनों के बैनर तले छात्रों ने सीनेट और सिण्डीकेट की बैठकों में दर्जनों बार भारी विरोध प्रदर्शन किए गए हैं, लेकिन निलंबन की कार्यवाही नहीं के बराबर होती आई है। अक्सर विद्यार्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है।