3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे राउंड में निर्दलीय रविंद्र सिंह आगे, फिर भी एबीवीपी का दबदबा कायम

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। दूसरे राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jnvu student union elections results declaration process

दूसरे राउंड में निर्दलीय रविंद्र सिंह आगे, फिर भी एबीवीपी का दबदबा कायम

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। दूसरे राउंड के रुझान सामने आने से प्रत्याशियों, छात्रनेताओं व विद्यार्थियों के दिलों की धडकऩें भी बढऩे लगी हैं। दूसरे राउंड के पणिामों में एबीवीपी का दबदबा कायम है। लेकिन कुल वोटों की गणना के हिसाब से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने बढ़त बनाई है।

इतने मिले हैं वोट

अजय सिंह - 244
हनुमान तरड़ - 858
मनोज परिहार - 05
रविंद्रसिंह भाटी - 1202
सुधीर बिश्नोई - 24
त्रिवेंद्रपाल सिंह - 1575
नोटा - 24
खारिज - 69

इस बार हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग
इस बार छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्ड तोड़ 56.64 प्रतिशत मतदान किया जो पिछले साल से दस प्रतिशत से भी अधिक है। कुल 20 हजार 155 विद्यार्थियों में से 11 हजार 415 ने वोट डाले। शाम तक नतीजे चुनावों के नतीजे आने की उम्मीद है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बाद 2010 में फिर से शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव में संभवत: यह सबसे अधिक वोटिंग है। सर्वाधिक मतदान एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 75 प्रतिशत हुआ। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, कमला नेहरु कॉलेज और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां लंबी लाइनें लगी।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग