
जोधपुर-अहमदाबाद फ्लाइट आज से होगी शुरू
जोधपुर. कोरोना का असर कम होने के साथ हवाई यातायात अपनी पटरी पर लौटने लगा है। शुक्रवार से जोधपुर से अहमदाबाद की नई फ्लाइट शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से इस फ्लाइट का संचालन सुबह किया जाएगा। इंडिगो अपनी जोधपुर-दिल्ली विमान सेवा को भी नियमित करने जा रही है, जिससे अब दिल्ली के लिए सप्ताह के 7 दिन फ्लाइट उपलब्ध हो सकेगी। वर्तमान में एयर इंडिया और इंडिगो दोनों की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन ही संचालित हो रही थी। मुंबई के बाद अब दिल्ली के लिए प्रतिदिन की एयर कनेक्टिविटी उपलब्ध होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस पिछले महीने बंद की गई जोधपुर-बेंगलुरु फ्लाइट भी शुक्रवार से वापस शुरू करने जा रह है जो नियमित होगी। अब जोधपुर से चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद और बेलगाम के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो सकेगी। बेलगाम और अहमदाबाद को छोडक़र सभी शहरों के लिए प्रतिदिन फ्लाइट मिलेगी।
अहमदाबाद से सुबह जोधपुर पहुंच सकेंगे
इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई754 सुबह 9.45 बजे अहमदाबाद से रवाना होकर सुबह 10.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। वापसी में यह विमान फ्लाइट संख्या 6ई751 सुबह 11.25 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यात्री भार बढऩे पर इसे नियमित किया जा सकेगा। व्यापारी वर्ग अहमदाबाद में रुककर अपना काम करके कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंच सकेंगे। वैसे जोधपुर से मुंबई के लिए वर्तमान में इंडिगो और एयर इंडिया दोनों की नियमित फ्लाइट शुरू हो चुकी है।
दिल्ली के लिए दोनों फ्लाइट एक साथ
एयर इंडिया की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन मंगल, गुरु, शुक्र और शनिवार को चल रही है। इंडिगो अपनी जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट को शुक्रवार से नियमित करने जा रहा है। एयर इंडिया की फ्लाइट दोपहर 2.55 और इंडिगो की अपहराह्न 3.00 है। एेसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों के पास अधिक विकल्प मौजूद नहीं रहेगा।
Published on:
16 Jul 2021 12:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
