
jodhpur city new map
Jodhpur Nagar Nigam New Map: जोधपुर नगर निगम की सीमा बढ़ाने के बाद नए परिसीमन के आधार पर मंगलवार देर शाम को 100 वार्डों के ड्राफ्ट और नक्शे को अंतिम रूप देकर प्रकाशित कर दिया गया। नांदड़ी और श्रीयादे गांव को नगर निगम की शहरी सीमा में शामिल करते हुए वार्डों का गठन किया गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम ड्राफ्ट जारी होगा।
नगर निगम ने जो परिसीमन का खाका तैयार किया है, उसमें डेढ से दो वार्डों को मर्ज करके एक वार्ड बनाया गया है। साथ ही वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर वार्ड में करीब 7000 से से 12000 से ज्यादा वोटर शामिल किए गए है।
दरअसल, नगर निगम के नए परिसीमन को अंतिम रूप देने के लिए काफी समय से मशक्कत चल रही थी। इसके प्रारूप को मंगलवार को अंतिम रूप देते हुए नए परिसीमन का प्रकाशन करने के लिए कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश कर दिए है।
अब परिसीमन पर आपत्तियां मांगी जाएगी। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी ने बताया कि परिसीमन का ड्राफ्ट और नक्शा निगम की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। इस पर लोग अपनी राय दे सकेंगे।
परिसीमन में जुड़े दो नए गांव नांदड़ी और श्रीयादे गांव को सरदारपुरा विधानसभा में जोड़ा गया है। इन दोनों गांव को वार्ड 77 व 78 में शामिल किया गया है। इन दोनों वार्डों के जुड़ने से वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर जोधपुर की आबादी में 22 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
परिसीमन में जनसंख्या के आधार पर सबसे छोटा वार्ड शहर विधानसभा में वार्ड 62 होगा। इसमें 7064 वोटर होंगे। इसमें जालोरियों का बास, राम चौक, खानिया, शंभु भवन, मियों की मस्जिद सहित आस-पास के क्षेत्र शामिल होंगे। इसके अलावा सबसे बड़ा वार्ड सरदारपुरा विधानसभा का वार्ड 100 होगा। इसमें किशोर बाग, नरपत पेट्रोल पंप, मां भगवती कॉलोनी से सुसवाणी माता की गलियों सहित आस-पास के क्षेत्र शामिल है।
जारी हुए नए परिसीमन में सबसे ज्यादा 40 वार्ड सूरसागर विधानसभा में बनाए गए है। सरदारपुरा विधानसभा में 31 व शहर विधानसभा में 29 वार्ड बनाए गए है।
Updated on:
02 Apr 2025 12:29 pm
Published on:
02 Apr 2025 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
