15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Crime: दोस्तों के साथ नहाने आया किशोर जलाशय में डूबा

- पांव फिसलने से पांच फुट की ऊंचाई से पानी में गिरा, साथी घबराकर बाहर भागे

less than 1 minute read
Google source verification
grwoning

मृतक सद्दाम।

जोधपुर.

सदर कोतवाली थानान्तर्गत भीतरी शहर के तूरजी का झालरा में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान पांव फिसलने से एक किशोर पांच फीट ऊंचाई से पानी में गिरा और डूब गया। नागरिक सुरक्षा दस्ते ने एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी बलवंताराम ने बताया कि दोपहर में नागौरी गेट सिंधी भुट्टों का बास में रहने वाले चार दोस्त दोपहर में नहाने के लिए तूरजी का झालरा आए। इनमें से तीन जने पानी में उतरकर नहाने लगे। सद्दाम (17) पुत्र शौकत अली को तैराकी नहीं आती थी। इसलिए वह झालरे की सीढि़यों पर बैठकर नहाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह पांच फीट ऊंचाई से पानी में जा गिरा। तैराकी न आने से वह पानी में डूब गया। यह देख उसके मित्र घबरा गए। वे मोहल्ले में पहुंचे और परिजन को अवगत कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कन्ट्रोल रूम की मदद से नागरिक सुरक्षा के डीक्यूआरटी के लेखराज वर्मा, धर्मदास वैष्णव, हरिराम, ललित कुमार, मोहम्मद आरिफ, राकेश, शुभम, कैलाश व अनीश मौके पर आए और झालरे में तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद सद्दाम को ढूंढ निकाला। उसे बाहर लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, जहां कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया।