
Jodhpur student gang rape (Patrika File Photo)
Jodhpur student gang rape: पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर की एक होटल में नाबालिग छात्रा से चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में एक होटलकर्मी भी शामिल है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलत: बाड़मेर जिले की एक छात्रा जोधपुर में पढ़ाई कर रही है। वह किराए के कमरे में रहती है। सोशल मीडिया के मार्फत छात्रा को सम्पर्क एक युवक से हुआ था। दोनों में बातचीत होने लगी।
इस बीच गत 21 जनवरी को आरोपी युवक बहला-फुसलाकर छात्रा को एक होटल के कमरे में ले गया था। जहां उसके दो दोस्त और होटल का एक कर्मचारी भी आ गए। चारों ने बारी-बारी से छात्रा से बलात्कार किया। युवक के दबाव में छात्रा कुछ दिन पहले भी होटल के कमरे में पहुंची थी, जहां उसके साथ फिर बलात्कार किया गया।
इस बीत पीड़िता के गुमसुम रहने पर परिजन को संदेह हो गया। वे जोधपुर आए और बात की तो पूरी बात सामने आई। तब वे थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया है। सोमवार को कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पुलिस शनिवार शाम होटल में वारदात स्थल पहुंची और मौका निरीक्षण किया। आरोपी बालिग हैं या नाबालिग यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोर्ट में बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
15 Feb 2026 11:16 am
Published on:
15 Feb 2026 11:16 am
