
माता का थान थाना पु लिस की गिरफ्त में आरोपी।
जोधपुर.
माता का थान थाना पुलिस ने चतुरावता पुलिया के पास ज्वैलरी दुकान में खरीदारी के बहाने 10.30 लाख रुपए का निहारिया (सोने का काम करने के बाद बचा डस्ट) चोरी करने के मामले में पिता व पुत्र सहित पांच जनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। चोरी का निहारिया व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। आरोपी निहारिया खरीदने के बहाने जयपुर से आए थे और वारदात कर लौट गए थे।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) पीयूष कविया ने बताया कि चतुरावता पुलिया के पास निवासी श्रवण पुत्र रामपाल सोलंकी की क्षेत्र में ही ज्वैलरी दुकान है। गत 26 मई को कार में चार व्यक्ति आए। उन्होंने निहारिया खरीदने के बारे में बात की। चेक करने के बाद पांच किलो निहारिया दस लाख रुपए में खरीदने का सौदा किया। इस दौरान आरोपियों ने प्लास्टिक थैली में रखा पांच किलो निहारिया नजरें बचाकर अपने कपड़ों में छुपा लिया और एक-एक कर कार में बैठकर चंपत हो गए। कुछ देर बाद ज्वैलर को पता लगा। उसने आस-पास तलाश की, लेकिन कार व उसमें सवार चारों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की गई। आरोपियों के जयपुर से आने का पता लगा। जोधपुर से जयपुर तक 145 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल हनुमान देवासी, कांस्टेबल राकेश पूनिया व अन्य ने तलाश की और अलग-अलग जगह पर छापे मारे। जयपुर के विद्याधर नगर में मस्जिद के पास निवासी युसुफ (50) पुत्र अब्दुल रहमान उसके पुत्र जुबैर खान (25) , जयपुर के चांदपोल बाजार में तोपखाने का रास्ता निवासी मोहम्मद सलीम (58) पुत्र अब्दुल रहमान, झोटवाड़ा में मदीना नगर निवासी मोहम्मद साबिर (55) पुत्र आमीन खान व हरमाड़ाथानान्तर्गत राधेश्याम नगर निवासी तनवीर (25) पुत्र मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही से चोरी का निहारिया व कार जब्त की गई।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने निहारिया खरीदने के बहाने चोरी करने की साजिश रची थी। इसके लिए सभी कार में जोधपुर आए थे। वारदात करने के बाद सभी कार से जयपुर लौट गए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्य रोड की बजाय अन्य रास्ता चुना था।
Published on:
02 Jun 2024 12:20 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
