15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Crime: शेयर में निवेश का झांसा देकर डॉक्टर से 2.16 करोड़ ठगी

- पुलिस ने 45 लाख रुपए होल्ड करवाए, दो खाताधारक गिरफ्तार, लालच में फंसे

less than 1 minute read
Google source verification
Cyber crime

पुलिस स्टेशन रातानाडा।

जोधपुर.

रातानाडा थाना पुलिस ने उम्मेद हैरिटेज में शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर एक डॉक्टर से 2.16 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में दो युवकों को गुजरात से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी खाता धारक हैं और कमीशन के लालच में आकर साइबर ठगों को खाते दे रखे थे। पुलिस ने 45 लाख रुपए होल्ड भी करवाए हैं।

पुलिस के अनुसार उम्मेद हैरिटेज निवासी डॉक्टर से गत दिनों शेयर बाजार में निवेश करने के नाम पर 2.16 करोड़ रुपए ठग लिए गए थे। वे शेयर बाजार संबंधी एक ग्रुप से जुड़े हुए थे और उसी में जुड़े एक व्यक्ति ने शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर डॉक्टर को जाल में फंसा लिया था। पुलिस ने धोखाधड़ी व आइटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बैंक खाता नम्बर के आधार पर जांच की गई। खाताधारक गुजरात के अमरेली निवासी भरत पुत्र पीठा गढ़वी और रजत पुत्र हरीश पण्डित को हिरासत में लिया गया। जोधपुर लाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।