5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Crime : कार में तस्करी, भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त

- चालक गिरफ्तार, कार जब्त

less than 1 minute read
Google source verification
drugs smuggling

डांगियावास थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व जब्त डोडा पोस्त।

जोधपुर.

डांगियावास थाना पुलिस ने सालवा कला गांव में नाकाबंदी के दौरान कार से 61 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। वह मादक पदार्थ किससे लाया था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

आइपीएस अधिकारी व थाना प्रभारी शिवानी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से सालवा कला गांव में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रही कार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख रफ्तार और तेज कर दी। एएसआई कुशालराम के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर कार रुकवा ली। तलाशी लेने पर कार में प्लास्टिक के तीन बोरों में भरा 61.77 किलो डोडा पोस्त मिला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार व डोडा पोस्त जब्त किया गया। बतौर चालक मूलत: बालोतरा जिले में मण्डली थानान्तर्गत बलाऊ जाटी गांव हाल पाल लिंक रोड पर राजीव गांधी कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र भगवानाराम को गिरफ्तार किया गया।

कार की चपेट में आने से घायल युवक की मौत

चौहाबो थानान्तर्गत एम्स रोड पर तेज रफ्तार व लापरवाही से आई कार की चपेट में आने से घायल युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार 22 अप्रेल को 30-32 वर्षीय एक युवक पाल रोड पर नजर चौराहे से एम्स रोड की तरफ आ रहा था। मैरिज गार्डन के पास कार ने उसे चपेट में ले लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक का कद मध्यम, रंग सांवला व हल्की दाढ़ी है। उसने लोअर पहन रखा था।