29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asaram News: आसाराम को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत 25 मई तक बढ़ाई

Asaram Interim Bail: यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है।

2 min read
Google source verification
Asaram

Asaram (Photo- Patrika)

जोधपुर। यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को एक बार फिर राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत की अवधि 25 मई तक बढ़ा दी है।

आसाराम की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कार्यवाहक सीजे एसपी शर्मा, जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बैंच ने आसाराम की जमानत अवधि 25 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए।

बता दें कि आसाराम को 29 अक्टूबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट से 6 महीने की राहत मिली थी। लेकिन, 29 अप्रेल को जमानत अवधि खत्म होने से पहले मंगलवार को हाईकोर्ट में आसाराम के वकीलों ने प्रार्थना पत्र पेश किया था। जिसमें आसाराम की खराब सेहत का हवाला देते हुए जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी।

वकील बोले- आसाराम का इलाज अभी जारी

कोर्ट में पेश प्रार्थना पत्र में कहा गया था कि 86 वर्षीय आसाराम का इलाज अभी जारी है और वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें और समय दिया जाना चाहिए। इस पर आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने आसाराम को अब 25 मई तक के लिए राहत दी है।

हाईकोर्ट से पहली बार अक्टूबर 2025 में मिली थी जमानत

राजस्थान हाईकोर्ट ने पहली बार आसाराम को अक्टूबर 2025 में जमानत दी थी। कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की डिवीजन बेंच ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया था। याचिका मेडिकल आधार पर लगाई गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को पहली बार जमानत मिली है। इससे पहले अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद उसने 30 अगस्त 2025 को सरेंडर कर दिया था।

गौरतलब है कि 2013 में जोधपुर स्थित आश्रम में एक नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। लंबी सुनवाई के बाद 2018 में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आसाराम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

आसाराम केस: जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

31 अगस्त 2013: जोधपुर आश्रम में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम की गिरफ्तारी हुई।
25 अप्रैल 2018: जोधपुर पॉक्सो कोर्ट ने ताउम्र कारावास की सजा सुनाई।
जनवरी 2025: सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर पहली अंतरिम मेडिकल जमानत मिली।
27 अगस्त 2025: राजस्थान हाईकोर्ट ने जमानत विस्तार अर्जी खारिज की।
29 अक्टूबर 2025: राजस्थान हाईकोर्ट ने 6 महीने की मेडिकल जमानत मंजूर की।
6 नवंबर 2025: गुजरात हाईकोर्ट ने भी 6 महीने की अंतरिम जमानत दी।
8 दिसंबर 2025: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने की याचिका खारिज की, हाईकोर्ट को 3 माह में अपील निपटाने का निर्देश दिया।
15 अप्रेल 2026: मेडिकल ग्राउंड पर जमानत आगे बढ़ाने की अर्जी दायर की।
16 अप्रेल 2026: कोर्ट ने जल्दी सुनवाई से इनकार किया।
17 अप्रेल 2026: सजा स्थगन से जुड़ी अपील पर आसाराम पक्ष की बहस पूरी की।
20 अप्रेल 2026: पीड़ित पक्ष की बहस पूरी, अब फैसला सुरक्षित रखा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग