9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur Lok Sabha Election Results 2024 : भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत की लीड 10 हजार के पार

भाजपा 9994 मतों से चल रही आगे

less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर। पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना (Jodhpur Lok Sabha seat Result 2024) में भाजपा के गजेन्द्रसिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा (Karan singh Uchiyarda) से दस हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है। गजेन्द्रसिंह शेखावत 112329 मतों के साथ बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस के करणसिंह उचियारड़ा को अभी तक 101340 मत मिले है। जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा लगातार लूणी, फलोदी और लोहावट विधानसभा क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं शेरगढ़, सरदारपुरा, जोधपुर शहर, सूरसागर और पोकरण से भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत बढ़त बनाए हुए हैं। इससे पहले डाकमत पत्र में भाजपा के गजेंन्द्रसिंह आगे रहे हैं। पहले एक घंटे में डाक मतपत्रों की काउंटिंग हुई है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना जारी

सबसे पहले 12700 पोस्टल बैलेट की गिनती हुई। पहले सभी बैलेट को स्कैन किया गया। इससे वैध और अमान्य बैलेट को छांटा गया। पोस्टल बैलेट की काउंटिंग दो रूम में हो रही है। एक में 22 व दूसरे में 6 टेबल लगी है। दोनों कक्षों में आरओ और एआरओ प्रभारी है। एडीएम प्रथम के अनुसार 12700 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। लोहावट विधानसभा की काउंटिंग पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के ग्राउंड में स्थित हॉल नंबर 2 में की जा रही है। कमरा नंबर 41 में शेरगढ़ विधानसभा, सूरसागर विधानसभा की काउंटिंग रूम नंबर 42, पोकरण की रूम नंबर 34, सरदारपुरा की सीआर रूम में, जोधपुर की कम्युनिकेशन लैब में, फलौदी की डी 8 व लूणी की डी 7 में काउंटिंग चल रही है।