जोधपुर जो पूरी दुनिया में फेमस है कई वजह से,अब उनमे एक और नयी वजह जल्द ही शामिल होने जा रही है. आने वाली 11 मार्च को जोधपुर दौड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मैराथन उम्मेद हेरिटेज रॉयल मारवाड़ क्लब जोधपुर मैराथन में क़दमों की आहट,ढोल नगाड़े,विभिन्न सामाजिक संगठन,हज़ारों की संख्या में लोग जब एक साथ जोधपुर की सड़कों पर एक स्वस्थ और बेहतर जोधपुर की लिए होंगे तो माहौल देखने लायक होगा. आईआईएएमआर इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट,राउंड टेबल इंडिया और टिल आई अचीव द्वारा आयोजित हो रही जोधपुर मैराथन में अलग अलग केटेगरी में हज़ारों की संख्या में लोग दौड़ने वाले है.