5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब इस वॉट्सएप नंबर पर दें आपराधिक गतिविधियों की सूचना, भेज सकते हैं फोटो व वीडियोज

इन सूचनाओं में रात आठ बजे बाद शराब की दुकानें खुली होने, अवैध शराब और मादक पदार्थ आदि की बिक्री व भण्डारण, हुक्का बार के संचालन, किसी भी वांछित व अपराधिक गतिविधि, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों से होने वाले अपराध की सूचनाएं शामिल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
jodhpur police commissionerate issued whatsapp number

अब इस वॉट्सएप नंबर पर दें आपराधिक गतिविधियों की सूचना, भेज सकते हैं फोटो व वीडियोज

जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में होने वाली अपराधिक गतिविधियों की सूचना प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को वाट्सएप नंबर 9530440800 जारी किया गया। पुलिस के अनुसार यह वाट्सएप नम्बर पुलिस कन्ट्रोल रूम में संचालित रहेगा। इस पर 24 घंटे में किसी भी समय अपराधिक सूचनाओं के साथ फोटो व वीडियो भेजे जा सकेंगे। इन सूचनाओं में रात आठ बजे बाद शराब की दुकानें खुली होने, अवैध शराब और मादक पदार्थ आदि की बिक्री व भण्डारण, हुक्का बार के संचालन, किसी भी वांछित व अपराधिक गतिविधि, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजन व कमजोर वर्ग के व्यक्तियों से होने वाले अपराध की सूचनाएं शामिल हैं। इसके अलावा जनता को खतरा या गंभीर असुविधा वाली गतिविधि के बारे में भी पुलिस को अवगत कराया जा सकेगा। सूचनाओं के आधार पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

जोधपुर रेंज आइजी और एसपी ग्रामीण तलब
राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका की सुनवाई में पुलिस कार्यवाही का ब्यौरा नहीं देने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक, जोधपुर (ग्रामीण) और भोपालगढ़ थानाधिकारी को 4 जनवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश संदीप मेहता और न्यायाधीश अभय चतुर्वेदी की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता से में नाथूराम ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से सम्बंधित प्रकरण की प्रगति पूछी तो बताया गया कि संबंधित पुलिस अधिकारी कोई ब्यौरा नहीं दे रहे। इसे गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने पुलिस महानिरीक्षक सचिन मित्तल तथा पुलिस अधीक्षक राहुल बारहठ सहित थानाधिकारी, भोपालगढ़ को तलब किया है।