
जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर की सुविधा लेने से पहले रहे सावधान, नहीं तो पड़ सकते है इस मुसीबत में
जोधपुर . जोधपुर रेल मण्डल पर करीब 5 साल पहले वर्ष 2013 में एस्केलेटर लगाया गया था। इससे प्लेटफॉर्म 2 से 5 तक की गाडिय़ों में जाने वाले सामान्य यात्रियों के साथ निशक्तजन, बीमार आदि यात्रियों को लंबा चक्कर नहीं लगाकर सीधे निर्धारित प्लेटफॉर्म पर जाने की सुविधा हुई। इसके विपरीत, अपने रिश्तेदारों या परिचितों को प्लेटफॉर्म छोडऩे जाने या लेने जाने वाले आमजन को प्लेटफॉर्म टिकट के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां एस्केलेटर की सुविधा आमजन के लिए प्लेटफॉर्म के टिकट के लिए रोड़ा बना हुआ है। एस्केलेटर के पास प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा नहीं होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये है परेशानी
प्लेटफॉर्म 2 से 5 तक जाने वाले आमजन को प्लेटफॉर्म टिकट की खरीद के लिए वेटिंग रूम में जाना पड़ता है, और टिकट खरीदना पड़ता है। प्लेटफॉर्म टिकट के लिए एक स्थान पर ही खिड़की होने के कारण लोगों की भीड़ रहती है। इस वजह से, कई बार लोग टिकट ले पाते है और कई बार जल्दी के चक्कर में टिकट नहीं लेते तो उनको टिकट जांच करने वाले पकड़ लेते है और जुर्माना वसूलते है।
अलग काउंटर हो सकता है समाधान
एस्केलेटर के पास ही रेलवे पुलिस बल का थाना शिफ्ट कर दिया गया है, और वह जमीन खाली पड़ी है। वहां पर प्लेटफॉर्म टिकट के लिए एक काउंटर लगाया जा सकता है। इसके अलावा वीआईपी गेट के पास एक काउंटर लगाया जा सकता है। इससे मुख्य काउंटर पर प्लेटफॉर्म टिकट के लिए पडऩे वाली लोगों की भीड़ कम हो जाएगी। साथ ही, प्लेटफॉम 2 से 5 तक जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।
इनका कहना है
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट लगा दी गई है। इससे प्लेटफॉर्म 2 से 5 तक जाने वाले यात्रियों व आमजन को सुविधा मिल रही है और उनको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गोपाल शर्मा, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी
Published on:
15 May 2018 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
