1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं सुधर रही क्षतिग्रस्त सड़कें, वाहन चालक हो रहे परेशान

चौपासनी क्षेत्र की कई सड़कें खस्ताहाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sawaisingh Rathore

•

Updated: 4 Mar 2018, 7:27 PM IST

News in Hindi,jodhpur news,latest news in hindi,

चौपासनी (जोधपुर).

शहर के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित चौपासनी क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई महिनों से पेचवर्क नहीं होने के कारण ये सड़कें उधड़ चुकी हैं। सड़कों पर डामर हटने से पत्थर व कंक्रीट के टुकड़े बाहर आ गए हैं। इसके कारण खासकर दुपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। चौपासनी रोड के साथ ही चौपासनी गांव के आसपास की कई सड़कें पेचवर्क नहीं होने के कारण उखड़ी हुई हंै। इसके अलावा कुछ कॉलोनियों के अन्दर अभी तक सड़कें बनी ही नहीं है। इससे स्थानीय निवासियों को मुरड व कंक्रीट मार्ग के सहारे ही घरों तक पहुंचना पड़ता है।

जगह-जगह गड्ढो की भरमार
क्षेत्र की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढो की भरमार नजर आती है। चौपासनी चार दुकान से बाइपास रोड पर कुछ स्थानों पर पेचवर्क की दरकार है। बाइपास रोड के पास रामदेव रिसोर्ट से लेकर लहरिया रिसोर्ट की ओर जाने पर सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त है। वहीं आगे जाकर प्रदीप नगर, महादेव नगर से होते हुए आईआरएम कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क भी जगह-जगह से उखड़ चुकी है। इसके अलावा ठेंगड़ी नगर की सड़कों पर भी कुछ स्थानों पर डामर उखडऩे से कंक्रीट बाहर आ गई है। इससे वाहन चालकों के फिसलने की आशंका बनी हुई है।

उड़ती धूल से हो रही परेशानी
चौपासनी सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के कारण कंक्रीट व मिट्टी बाहर आ गई है। इसके कारण वाहनों के चलते समय पीछे धूल के गुबार उड़ते हैं। वाहनों से उड़ती यह धूल वाहन चालकों सहित आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही है। इससे दुपहिया वाहन चालकों की आंखों व चेहरे पर धूल पड़ रही है वहीं क्षेत्रवासियों को भी श्वसन संबंधित परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। इसके अलावा मैरिज गार्डनों सहित दुकानों के बाहर लोग पानी डालकर उड़ती धूल से बचाव कर रहे हंै।

कई कॉलोनियों में नहीं हैं सड़कें
चौपासनी गांव से आईआरएम कॉलेज के आसपास बसी कई कॉलोनियों के लोगों को आज भी अपनी गली में डामर या सीसी सड़क का इंतजार है। कॉलेज के पास बसी महादेव नगर व प्रदीप नगर की गलियों में सड़क के बजाए कंक्रीट व मुरड का मार्ग ही है। इसके कारण कई बार वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चौपासनी रोड पर पेचवर्क अधूरा
गत दीपावली को चौपासनी रोड पर पाइप लाइन डालने के लिए सड़क मार्ग को एक तरफ से खोदा गया था। यहां पाइप लाइन डालने का काम करीब दो महिने तक चला। इसके बाद सड़क पर पेचवर्क का काम हुआ लेकिन यह कार्य चार दुकान से प्रेमविहार तक हुआ। प्रेमविहार मोड़ से लेकर बाइपास तक इस सड़क पर अभी तक पेचवर्क नहीं हुआ है। सड़क को खोदने के कारण एक ओर पत्थर व मिट्टी निकली हुई है। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जस का तस है पाल लिंक रोड मोड़ का हाल
चौपासनी रोड पर फिल्टर हाउस के पास से पाल रोड की ओर आने के लिए चौपासनी पाल लिंक रोड है। यह रोड तो पिछले कई सालों से बदहाल पड़ा ही है लेकिन इस मोड़ का हाल भी जस के तस ही है। यहां बारिश के दिनों में अक्सर पानी पड़ा रहता है, इसकेे कारण सड़क उखड़ जाती है। इसके बाद समय पर पेचवर्क नहीं होने के कारण इस मोड़ पर चलने वाले वाहनों में लोग पिछले कई महिनों से हिचकोले खा रहे हंै।