28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीजे की रिकॉर्डिंग पर सचिन पायलट जिंदाबाद से मचा हड़कंप

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
डीजे की रिकॉर्डिंग पर सचिन पायलट जिंदाबाद से मचा हड़कंप

डीजे की रिकॉर्डिंग पर सचिन पायलट जिंदाबाद से मचा हड़कंप

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान डीजे की रिकॉर्डिंग में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जिंदाबाद गूंजने से हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल डीजे बंद कराया।

दरअसल, पिछले कई दिनों से शहर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता यात्रा निकाल रहे थे। पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, महापौर कुंती देवडा, जिलाध्यक्ष नरेश जोशी और सलीम खां समेत कई पदाधिकारी पैदल चल रहे थे। उनके आगे डीजे पर कांग्रेस पार्टी के गाने चल रहे थे। अचानक जिंदाबाद-जिंदाबाद सचिन पायलट जिंदाबाद गूंजने लगा।

यह सुनकर डीजे को आनन-फानन में बंद कराया गया। जिलाध्यक्ष के फेसबुक अकाउंट पर यात्रा का लाइव किया जा रहा था। वीडियो को तत्काल हटाया गया। लेकिन कई लोगों ने इसे डाउनलोड कर शेयर कर दिया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया।