जोधपुर. पुलिस लाइन के सामने आर्य समाज भवन के बाहर स्थित सरस बूथ का केबिन काटकर चोरी के मामले में पन्द्रह दिन बाद भी रातानाडा थाना पुलिस खाली हाथ है। बूथ मालिक ने दो दिन पहले एक संदिग्ध को पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया, उसने तीन अन्य संदिग्धों के नाम भी बताए जो वारदात में शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस ने संदिग्ध की मोपेड का चालान बनाकर छोड़ दिया। जांच अधिकारी का दावा है कि वह चोरी में शामिल नहीं है।