
wintres in jodhpur
गणतंत्र दिवस पर जोधपुर शहर में रोजाना के मुकाबले सर्दी ज्यादा रही। इस दौरान पारा लुढ़क गया। गणतंत्र दिवस के जश्न की खुमारी में डूबे शहर में शनिवार सुबह सर्द हवा का पहरा रहा। शुक्रवार को पूरे दिन और शनिवार सुबह सर्दी का जोर रहा। रात को हवा चलने से सर्दी बढ़ गई।
सर्दी से बुरा हाल
मारवाड़ में ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। इस वजह से संभाग में शीतलहर का प्रकोप रहा। संभाग के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार व शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव नजर आया। जोधपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह सुबह कोहरा छाये रहने से ठंड का असर बढ़ गया। जोधपुर सहित बाड़मेर व जैसलमेर के सरहदी इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आने से तुलनात्मक रूप से सर्दी अधिक रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जोधपुर संभाग के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।छाया रहा कोहरा
जोधपुर शहर में शनिवार की सुबह धुंध छाई हुई थी। हवा में नमी अधिक होने के कारण जाड़े का असर बढ़ गया। दोनों दिन यानी शुक्रवार और शनिवार को सुबह सर्दी रहने से शहर के बाशिंदों को गर्म लबादे ओढऩे पड़े। कोहरे की वजह से सुबह-सुबह वाहन चालकों को गाडि़यों की हैडलाइट जला कर ड्राइविंग करनी पड़ी। सूरज के शहर में सूरज के क्षितिज पर चढऩे के साथ ठंड का असर कम होता गया। मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर में शनिवार सुबह तापमान न्यूनतम ७. ५ डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को जोधपुर में न्यूनतम तापमान ६.८ व अधिकतम तापमान २७. ४ डिग्री रहा।
बदल गया रुटीन
ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लोग सुबह देर तक घरों में रजाइयों में दुबके रहे। लोग स्वेटर, जर्र्सी, जैकेट, शॉल व मफलर पहन कर ही बाहर निकले। सर्दी के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। इस कारण बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल रहा। लोगों ने गर्म चाय, कॉफी , केसर दूध, मिर्ची बड़ों, पकोड़ों, रेवड़ी, गजक व मूंगफली पर जोर रखा।
Published on:
27 Jan 2018 09:31 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
