हिन्दुस्तान जिंक (भारत का जिंक), पत्रिका इन एजुकेशन (पाई), बच्छराज यूनिफार्म एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की साझा मेजबानी में होने वाले खेल महाकुंभ का उद्घाटन सुबह ८ बजे शाला क्रीड़ा संगम, गोशाला मैदान में हुआ। जहां अलग-अलग खेल मैदानों पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जयपुर के बाद अब पत्रिका की ओर से जोधपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है। स्कूली खिलाडिय़ों के लिए दौड़, कबड्डी, फुटबॉल व बास्केटबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।