1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जानिए, पेट्रोल पंपों पर क्यों लगी वाहनों की कतारें

petrol pump closed  

Google source verification

– आज भी पंप सुबह 10 से शाम 6 बजे तक रहेंगे बंद
जोधपुर. अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर के पेट्रोल पंप सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह 6 बजे तक बंद रहे। इस दौरान पेट्रोल पंपों के आगे बेरिकेड्स लगे रहे। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर किसी को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। हालांकि सुबह दस बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद पंप खुलने पर वाहन चालकों की कतारें लग गई। दुपहिया वाहनों के साथ कार-टैक्सी भी तेल भरवाने कतार में नजर आए। गुरुवार को भी सुबह से शाम की सांकेतिक हड़ताल रहेगी।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स की ओर से पूरे प्रदेश के पेट्रोल पंप पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को हड़ताल का पहला दिन था। पेट्रोल पंप संचालक राज्य सरकार की ओर से वैट कम करने और अपना कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में पेट्रोल पर वैट की दर करीब 31 प्रतिशत और डीजल पर करीब 22 प्रतिशत है जो पड़ौसी राज्यों से ज्यादा है जिसके कारण प्रदेश के सीमावर्ती पेट्रोल पंपों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।