16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में खाना ऑर्डर करने पर मिलेगा 50 फीसदी रिफंड

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने नई सौगात दी हैं। आईआरसीटीसी से खाना ऑर्डर करने पर यात्री को 50 फीसदी रकम रिफंड की जाएगी। क्या है यह स्कीम जानिए के लिए पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Harshwardhan Singh Bhati

May 14, 2016

IRCTC,  e-catering facility

IRCTC, e-catering facility

ट्रेन में यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कम से कम 300 रुपए का प्री-पेड आहार ऑर्डर करने पर यात्री को 50 फीसदी कैश बैक मिलेगा। रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अपनी ई- कैटरिंग सुविधा के तहत यह एक नई योजना शुरू की है।

कैश बैक की सुविधा सिर्फ आईआरसीटीसी के माध्यम से बुक किए गए भोजन और एक आर्डर में 300 रुपए से अधिक मूल्य के भोजन का आर्डर देने पर ही मान्य होगी। साथ ही योजना सिर्फ प्री-पेड मोड में बुक किए जाने वाले भोजन के लिए ही मान्य होगी।इसका रखना होगा ध्यान

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भोजन का आर्डर या तो आईआरसीटीसी की ई- कैटरिंग वेबसाइट पर या फू ड ऑन ट्रैक मोबाइल एप पर देना होगा। अन्य सभी साइटों, या किसी भी विक्रेता या कंपनी से संबंधित एप या फोन नंबर पर भोजन बुक करने पर इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

कैश बैक पर डिलीवरी की तारीख के बाद मिलेगा और भुगतान उसी खाते के माध्यम से किया जाएगा जिससे भोजन बुक करने के लिए ऑर्डर दिया गया था। आईआरसीटीसी के द्वारा कैश बैक की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने पर ग्राहक को सूचित किया जाएगा।