
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने पीएम मोदी को बताया पसंदीदा नेता (Photo-X)
Taapsee Pannu viral video: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो की लोगों द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है। दरअसल, वह अपनी फिल्म ‘अस्सी’ के प्रमोशन के लिए एक न्यूज चैनल में गई। शो के दौरान एंकर ने एक्ट्रेस से पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फोटो दिखाकर एक्ट्रेस से पूछा कि आपका पसंदीदा राजनेता कौन है? इस पर एक्ट्रेस ने पीएम मोदी की तस्वीर को प्रणाम कर कहा- मुझे अभी भी इस देश में रहना है।
एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। क्लिप के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है—कुछ लोग इसे उनके बेबाक अंदाज का उदाहरण बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।
एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि तापसी हंसते हुए ट्रोल कर गई, लेकिन ये वो डर है जिससे सभी संस्थानों के लोग डरने लगे है।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- तापसी ने अपने अलग अंदाज में ट्रोल कर डाला।
कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह क्लिप शेयर की है। उन्होंने लिखा, 'एक लाइन में तापसी पन्नू ने पीएम मोदी का असली चेहरा सबके सामने ला दिया! तानाशाह का गुरूर ऐसे ही टूटेगा!'
शो के दौरान एक्ट्रेस पन्नू से पसंदीदा नेत्री के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान उन्हें ममता बनर्जी, स्मृति ईरानी, मायावती और प्रियंका गांधी का ऑप्शन दिया गया। हालांकि काफी सोच समझकर एक्ट्रेस ने सुषमा स्वराज का नाम लिया, लेकिन एंकर ने कहा कि ऑप्शन ये ही हैं; इनमें से ही आपको चुनना है। इसके बाद एक्ट्रेस ने स्मृति ईरानी को अपनी पसंदीदा नेत्री बताया।
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अब तक इस वायरल क्लिप पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं उनके समर्थकों का कहना है कि किसी भी कलाकार की राजनीतिक पसंद उसके पेशेवर काम से अलग होती है और इसे विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।
अस्सी में तापसी पन्नू एक दमदार वकील की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक जघन्य अपराध पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ती है। अनुभव सिन्हा निर्देशित यह कोर्टरूम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Updated on:
16 Feb 2026 06:37 am
Published on:
16 Feb 2026 06:36 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
