6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

पशु आहार के बीच शराब तस्करी, 80 लाख रुपए की शराब के 711 कार्टन जब्त

- ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी अवैध अंग्रेजी शराब

Google source verification

जोधपुर।
जोधपुर ग्रामीण की खेड़ापा थाना पुलिस ने खेड़ापा में नेशनल हाइवे-62 पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक में पशु आहार के बीच छुपाए अवैध अंग्रेजी शराब से भरे 711 कार्टन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। शराब की कीमती 80 लाख रुपए आंकी गई है। यह शराब पंजाब से जोधपुर होकर गुजरात ले जाई जानी थी। (Liqour smuggling)
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि नागौर की तरफ से जोधपुर नम्बर का एक ट्रक अवैध शराब लेकर आने की सूचना मिली। जो सोयला गांव से खेड़ापा की तरफ निकला था। जिले की साइबर सैल के एसआइ करणीदान व टीम को मिली सूचना के आधार पर खेड़ापा में एनएच-62 पर बुधवार देर रात नाकाबंदी की गई। इस बीच, खेड़ापा की तरफ से एक ट्रक आता नजर आया। उसके आगे लिखे दोहे के आधार पर पुलिस ने ट्रक रोक लिया। तलाशी लेने पर उसमें पशु आहार भरा नजर आया। मादक पदार्थ भरा होने की पुख्ता सूचना के आधार पर पशु आहार के कट्टे हटाकर तलाशी ली गई तो अवैध शराब से भरे कार्टन दिखाई दिए। ट्रक को थाने ले जाया गया, जहां ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब के 711 कार्टन जब्त किए गए।
आबकारी अधिनियम के तहत मामाल दर्ज कर ट्रक, अवैध अंग्रेजी शराब के 711 कार्टन जब्त कर नागौर जिले में मेड़ता रोड थानान्तर्गत चकढाणी गांव निवासी प्रेमसुख (33) पुत्र बंशीलाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है।
कार्रवाई में खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश, एएसआइ अमानाराम, हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार, सेठाराम, किशोर गुग्तावा, दयालसिंह, रमेश कुमार, महेन्द्र कुमार, हिम्मत सिंह, महेन्द्र आदि शामिल थे।
पंजाब से भरी थी शराब, गुजरात में होनी थी सप्लाई
चालक से पूछताछ में सामने आया कि ट्रक में पंजाब से पशु आहार के नीचे अवैध शराब भरी गई थी। जिसे जोधपुर व सांचौर होकर गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब भरवाने वाले तस्कर के साथ ही सप्लाई मंगवाने वाले तस्कर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।