29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर से लाइव : सलमान खान जब कोर्ट में पहुंचे तो क्या हुआ, जानिए

फिल्म अभिनेता व हिरण शिकार के आरोपी सलमान खान सोमवार सुबह जोधपुर की कोर्ट में पेश हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

MI Zahir

•

Updated: 7 May 2018, 5:06 PM IST

salman khan in jodhpur

salman khan in jodhpur

जोधपुर. बॅालीवुड अभिनेता व हिरण शिकार के आरोपी सलमान खान सोमवार सुबह जोधपुर की कोर्ट में केवल छह मिनट ही रुके। यहां हिरण शिकार प्रकरण में सलमान खान की पेशी थी। सलमान खान के आगमन और कोर्ट में पेश होने के कारण सुबह से ही गहमागहमी रही। कोर्ट का समय सुबह का होने की वजह से जिला न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा चदं्रकुमार सोनगरा कोर्ट रूम में 8 बजे सीट पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने एक अन्य फाइल देखी और सरकारी अधिवक्ता के बारे में पूछा। उसके बाद सुबह 8.20 बजे सरकारी अधिवक्ता कोर्ट रूम पहुंचे। इसके बाद न्यायाधीश ने उनसे अपील के सम्बन्ध में जानकारी ली।

शेरा के साथ जिला न्यायालय पहुंचे

सलमान खान सुबह 8.28 बजे फॉर्चुनर गाड़ी से मुम्बई के दो सहायकों और बॉडीगार्ड शेरा के साथ जिला न्यायालय पहुंचे। उन्होंने कोर्ट रूम के अंदर आते ही जज को सिर झुका कर अभिवादन किया और कठघरे के पास खड़े हो गए । एक मिनट बाद सलमान जज के ठीक बांयी तरफ डायस के पास रीडर के नजदीक खड़े हो गए। गहरे ब्ल्यू कलर की शर्ट और जींस पहने सलमान खान इत्मीनान से खड़े थे। वे कोर्ट रूम में रुकने के दौरान लगातार जज को देख रहे थे। उन्होंने वकीलों की बहस भी ध्यान से सुनी।

पांच मिनट में बहस पूरी होने के बाद जज ने रीडर को सलमान खान की उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए हस्ताक्षर लेने के लिए कहा। इस पर कोर्ट रीडर ने ऑर्डर शीट सलमान खान के सामने रखी। सलमान खान ने अधिवक्ता से पेन लेकर फौरन हस्ताक्षर कर दिए। न्यायाधीश ने सलमान के अधिवक्ताओं से भी हस्ताक्षर करवाए। इसके बाद सलमान खान ने जाते हुए सिर झुका कर जज को दुबारा नमस्कार किया और कोर्ट रूम से बाहर निकल कर सीधे गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गए इससे पहले उनकी बहन अलवीरा और मुम्बई के दो अधिवक्ता सुबह 8.15 बजे कोर्ट पहुंचे। अंदर पहुंचते ही तीनों एक ओर खड़े हो गए। इस दौरान 15-20 वकील भी कोर्ट रूम के अंदर मौजूद थे। जज ने सभी वकीलों को पीछे बैठने के लिए कहा। सलमान खान के कोर्ट रूम के अंदर पहुंचते ही अलवीरा सहित सभी डायस के नजदीक पहुंच गए और कार्रवाई देखी।

अपील पर हुई सुनवाई, यह हुआ कचहरी परिसर में
जिला व सत्र न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा की अदालत में सोमवार को कांकाणी हिरण शिकार मामले के अभियुक्त सलमान खान की ओर से पेश की गई अपील पर सुनवाई हुई। वाद सूची में यह अपील 6 नम्बर पर थी। सलमान खान अपने अधिवक्ता महेश बोड़ा के साथ सुबह करीब 8.30 बजे कोर्ट पहुंचे। वहीं सलमान खान की बहन अलवीरा भी कोर्ट पहुंची। डार्क ब्ल्यू शर्ट और डेनिम जीन्स पहने सलमान खान के कोर्ट रूम में पहुंचते ही जज को अभिवादन कर के सीधे कठघरे के पास खड़े हो गए।

कोर्ट रीडर के पास खड़े हो गए

एक मिनट बाद सलमान खान जज के ठीक बांयी तरफ एकदम कोने में कोर्ट रीडर के पास खड़े हो गए। उनके साथ शेरा पीछे खड़ा हुआ था और अलवीरा ठीक शेरा के पीछे खड़ी रही। सबसे पहले सलमान खान के वकील महेश बोड़ा ने इंग्लिश में बहस शुरू की। महेश बोड़ा ने कहा कि पहली सुनवाई में ही अभियुक्त कोर्ट में पेश हुआ है। इस पर जज सलमान खान की तरफ देख कर मुस्कुराए। सुनवाई के दौरान सलमान खान करीब 6 मिनट कोर्ट रूम में रुके। इस मामले में अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।