जोधपुर लोकसभा सीट पर पूरे देश की निगाह है। यहां से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( Gajendra Singh Shekhawat ) के सामने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) के पुत्र वैभव गहलोत ( Vaibha Gehlot ) चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को जोधपुर शहर के 65 में से 23 वार्डों में जनसंपर्क करने निकले। ये जनसंपर्क सुबह से रात साढ़े बारह घंटे तक चलेगा। इसके तहत मुख्यमंत्री कहीं 10 मिनट तो कहीं 1 घंटे तक रुक रहे हैं। सुबह 9.10 से रात्रि 9.45 तक मुख्यमंत्री का जनसंपर्क चलेगा। वहीं शेष वार्ड में गहलोत शनिवार सुबह साढ़े ग्यारह से दोपहर 3 बजे तक रैली निकालेंगे। ये रैली फतेहपोल से घंटाघर तक जाएगी। मुख्यमंत्री ने वार्ड संख्या 42 में एयरपोर्ट पाबूपुरा से जनसंपर्क की शुरुआत की।