5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर से अपने ही गांव के युवक की बाइक चुरा कर ले भागा, पढ़ें घटना-दुर्घटना की यह क्राइम फाइल

राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने आशापूर्णा कॉलोनी से मोटरसाइकिल चुराने के मामले में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार मूलत: जोलियाली, हाल चौपासनी में आशापूर्णा कॉलोनी निवासी हेमसिंह के परिवार में गत 7 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल पड़ोस के प्लॉट में खड़ी कर शादी में शामिल होने चला गया।

2 min read
Google source verification
loot, murder, accident, theft crime cases in jodhpur

जोधपुर से अपने ही गांव के युवक की बाइक चुरा कर ले भागा, पढ़ें घटना-दुर्घटना की यह क्राइम फाइल

जोधपुर. राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने आशापूर्णा कॉलोनी से मोटरसाइकिल चुराने के मामले में बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार मूलत: जोलियाली, हाल चौपासनी में आशापूर्णा कॉलोनी निवासी हेमसिंह के परिवार में गत 7 नवंबर को अपनी मोटरसाइकिल पड़ोस के प्लॉट में खड़ी कर शादी में शामिल होने चला गया। दूसरे दिन मोटरसाइकिल गायब थी। तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली तो पुलिस में मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान हेमसिंह को गांव में एक युवक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल लेकर घूमते नजर आया तो संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जोलियाली निवासी राजपाल सिंह उर्फ सावतराम पुत्र अर्जुनराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी राजपाल गत सात नवम्बर को शादी में आशापूर्णा कॉलोनी आया था और वापस गांव जाते समय हेमसिंह की मोटरसाइकिल चुराकर ले गया और नम्बर प्लेट हटाकर उपयोग ले रहा था।


पचपदरा में आरटीआई कार्यकर्ता के मौत के मामले में कोर्ट का कड़ा निर्देश, अधिवक्ता ने लगाए पुलिस पर आरोप

सडक़ हादसे में युवक की मौत
बोरानाडा थानान्तर्गत भाण्डू गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट से बुधवार शाम एक युवक की मृत्यु हो गई। शिनाख्त के अभाव में शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार देर शाम भाण्डू के पास धाम के सामने युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र करीब पैंतीस वर्ष बताई जाती है। वह खानाबदोश प्रतीत हो रहा है।


यू-ट्यूब महिला कलाकार के नाम पर अश्लील वीडियो एडिट करने वालों पर गाज, जब्त मोबाइल से खुल सकते हैं राज

पांच साल से फरार इनामी बंदी गुजरात से दबोचा
सेंट्रल जेल से पांच वर्ष पूर्व पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार बंदी को पुलिस ने गुजरात के तापी जिले से गिरफ्तार कर लिया। उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार करवड़ थानान्तर्गत खारी खुर्द निवासी किशन (40) पुत्र हीराराम जाट वर्ष 2014 में पैरोल पर छूटने के बाद फरार हो गया था। सुराग न लगने पर पुलिस ने उस पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसके गुजरात, महाराष्ट्र व उड़ीसा में होने की सूचना पर गत 14 अक्टूबर को रातानाडा थाने की विशेष टीम भेजी गई। बाद में उसके गुजरात में होने की सूचना मिलने पर तापी जिले में सोनगढ़ थाना पुलिस की मदद से विशेष टीम ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया। उसे बुधवार को जोधपुर लाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चला रहा था। वह अपने परिजन से बात करने के लिए दूसरे ट्रक चालकों के मोबाइल काम में लेता था।

भगत की कोठी सहित जोधपुर रेल मंडल के 7 रेलवे स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र

घर की अलमारी से 7.50 लाख रुपए चोरी
देवनगर थानान्तर्गत भगवान महावीर नगर स्थित मकान में प्रथम मंजिल पर कमरे की अलमारी से 7.50 लाख रुपए चोरी हो गए। मकान मालिक ने किराएदार भाई-बहन पर संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार भगवान महावीर नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी आनंदसिंह पुत्र दुर्गसिंह राजपुरोहित ने गत 19 नवम्बर को प्रथम मंजिल पर कमरे की अलमारी में बैग में 7.50 लाख रुपए रखे थे। अलमारी में लॉक नहीं लगाया था। बैंक में जमा कराने के लिए आवश्यकता होने पर 24 नवम्बर को बैग संभाला तो रुपए नहीं मिले। मकान मालिक ने मकान में रहने वाले किराएदार पर संदेह व्यक्त कर देवनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई।