12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जहरीला खाना खिला हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के घर से करोड़ों की लूटपाट

- जहरखुरानी- महिला सहित नेपाल के चार नौकर व्यवसायी की कार लेकर फरार- व्यवसायी, बेटी व दो चालक बेहोश हुए, दोनों चालक भर्ती, कुचामन में कार व लॉकर मिले

Google source verification

जोधपुर.
एयरफोर्स थानान्तर्गत (Airforce) अरविंद नगर में नेपाल के चार नौकरों ने हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी, बेटी व कार के दो चालकों को जहरीला खाना खिलाकर करोड़ों की डायमंड व सोने के जेवर व रुपए लूटकर (big robbery at Handicraft businessman’s house) भाग गए। चारों नौकर व्यवसायी की कार में फरार हुए, लेकिन नागौर जिले के कुचामन क्षेत्र में कार, दो मोबाइल व एक लैपटॉप छोड़ कर भाग निकले। जहरीला खाना खाने से बीमार दोनों चालकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Nepal’s four man robbered at handicraft businessman’s house after poisoning)
पुलिस व परिचितों के अनुसार हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी अशोक चोपड़ा के मकान में जहरखुरानी हुई है। घर में घरेलू कार्य के लिए नेपाल की एक महिला सहित चार जनों को नौकर रखा हुआ था। चारों ने शनिवार रात खाने में फ्राइड चावल बनाए थे। जिनमें जहर मिला हुआ था. जिसे खाने से व्यवसायी अशोक चोपड़ा, बेटी लवीना व दो चालक नारायण व संतोक बेहोश हो गए थे। व्यवसायी की पत्नी दिल्ली व एक अन्य बेटी जैसलमेर थी। खाना न खाने से मां व भांजा बच गए थे। खाना खाकर व्यवसायी व बेटी प्रथम मंजिल पर कमरों और दोनों चालक अंडरग्राउंड में सोने चले गए।
एक लॉकर से करोड़ों के जेवर लूटे
जहर का असर होने पर चारों बेहोश हो गए। तब चारों नौकरों ने व्यवसायी का एक लॉकर तोड़ दिया। जिसमें से करोड़ों रुपए की डायमंड व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। साथ डायमंड की लाखों रुपए की घड़ियां भी लूट ली। व्यवसायी की मां के कमरे से भी एक लाख रुपए लूटे गए हैं।
दो लॉकर सुरक्षित
मकान में तीन लॉकर हैं। एक लॉकर नेपाली गैंग ने तोड़ दिया। जबकि दो लॉकर सुरक्षित बताए जाते हैं। व्यवसायी की पत्नी के लौटना पर लूटे गए जेवर व रुपए का पता लग पाएगा।
रिमोट से दरवाजा बंद कर व्यवसायी की कार में फरार
लुटेरों ने बीयर पी और मांसाहार खाया। फिर रात करीब एक बजे चारों लुटेरे बाहर निकले। सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। रिमोट से मुख्य गेट बाहर से बंद कर व्यवसायी की कार में भाग गए।
फोन नहीं उठाने पर दूसरी बेटी को अंदेशा हुआ
जैसलमेर से व्यवसायी की दूसरी बेटी ने सुबह छह बजे घर फोन किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने एक अन्य चालक को बताया। जो अपने घर था। उस चालक ने भी फोन पर बात करने की कोशिश की। फिर उसने पास में रहने वाले अपने गांव के परिचित को व्यवसायी के घर भेजा। उसने घंटी बजाई तो भांजे ने देख लिया, लेकिन दरवाजा रिमोट से बंद था। व्यवसायी की बेटी ने पिता के मित्र केके बिश्नोई को पूरी बात बताई। वो तुरंत घर पहुंचे. गेट तोड़कर अंदर घुसे. पुलिस भी मौके पर पहुंची।
व्यवसायी-पुत्री का मौके पर उपचार किया
पुलिस व परिचितों ने कमरे खोले तो व्यवसायी व बेटी और अंडरग्राउंड में दोनों चालक बेहोश मिले. श्रीराम अस्पताल से डॉक्टर बुलाकर उपचार कराया गया. दोनों चालकों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक चालक की हालत गंभीर बताई जाती है. व्यवसायी व बेटी का घर पर ही उपचार किया गया।
राज्य भर में नाकाबंदी. कुचामन में कार छोड़ी
चारों नौकरों के व्यवसायी की कार से फरार होने का पता लगने पर राज्य भर में नाकाबंदी कराई गई. तब नागौर जिले के कुचामन क्षेत्र में चोर कार छोड़कर भाग गए. उन्होंन् रास्ते में दो मोबाइल व एक लेपटॉप भी फेंक दिया. पुलिस दल को कुचामन भेजा गया है. लुटेरों की तलाश की जा रही है। कमिश्नरेट के लगभग सभी अधिकारियों को बुला लिया गया। एफएसएल को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलन कराए गए।