14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफीम का मुख्य सप्लायर भूमिगत, खाली हाथ लौटी पुलिस

- पर्यटक बस से अफीम का 12.39 किलो दूध व 19.6 लाख रुपए बरामदगी का मामला- मुख्य सप्लायर के पकड़ में आने पर कई और स्थानीय तस्करों के नाम आएंगे सामने
2 min read
Google source verification
अफीम का मुख्य सप्लायर भूमिगत, खाली हाथ लौटी पुलिस

अफीम का मुख्य सप्लायर भूमिगत, खाली हाथ लौटी पुलिस

जोधपुर.
पर्यटक बस में अफीम के दूध की खेप जोधपुर भेजने वाला मध्यप्रदेश के नीमच जिले का मुख्य तस्कर भूमिगत हो गया है। जोधपुर पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में नीमच पहुंची, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। फलस्वरूप पुलिस खाली हाथ जोधपुर लौट आई।
जांच कर रहे बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल बिश्नोई ने बताया कि गत दस दिसम्बर को कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने भाखरासनी गांव के पास जयपुर नम्बर की पर्यटक बस से अफीम का 12.39 किलो दूध, 19.6 लाख रुपए, 2.9 किलो कैमिकल जब्त कर मध्यप्रदेश में नीमच जिले के इन्द्रा नगर निवासी बस चालक राहुल पुत्र कमला शंकर व नीमच में मालखेड़ा निवासी राहुल पुत्र मदनलाल मारू को गिरफ्तार किया गया था। जो रिमाण्ड पर हैं। इनसे पूछताछ में नीमच निवासी धर्मेन्द्र धनगर की भूमिका सामने आई थी। उसी ने बस में तीन कट्टों में भरा अफीम का 31 किलो दूध सप्लाई के लिए जोधपुर भेजा था। रिमाण्ड पर लेने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर नीमच पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से धर्मेन्द्र की तलाश शुरू की गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के दो-तीन अन्य मामले भी दर्ज है।
एक सप्लायर की पहचान, दो अन्य अज्ञात
बस में अफीम के दूध की खेप लेकर चालक व खलासी जोधपुर के लिए रवाना हुए थे। धर्मेन्द्र धनगर उन्हें व्हॉट्सऐप कॉल से निर्देश दे रहा था। गत 12 अक्टूबर को कांकाणी में दिनेश सारण को अफीम का 12 से 15 किलो दूध दिया था। बदले में उसने 15 लाख रुपए दिए थे। इससे कुछ आगे पहुंचने पर बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप सवार एक अनजान व्यक्ति को अफीम के पांच किलो दूध की सप्लाई दी थी। चालक व परिचालक पिकअप चालक से अनजान हैं। पुलिस ने कांकाणी में दिनेश के ठिकाने छापा मारा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। बस में जब्त अफीम का 12.39 किलो दूध की सप्लाई किसको करनी थी, इसका पता नहीं लग पाया है। धर्मेन्द्र के पकड़ में आने पर दोनों का पता लग पाएगा।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग