11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीधे पत्नी के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह, सामने आई मार्मिक तस्वीर

पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद साीधे पत्नी के अंतिम संस्कार स्थल पर पहुंचे। इसकी मार्मिक तस्वीर सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification
manvendra_singh.jpg

जोधपुर। पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह जसोल बुधवार को जोधपुर पहुंचे। 30 जनवरी को अलवर के समीप हुए हादसे के बाद से वे दिल्ली में अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे सीधे जोधपुर में पाबुपुरा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे और जहां पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ वहां श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इससे पहले मानवेन्द्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल (पहले टवीटर) पर पत्नी चित्रा सिंह को याद करते हुए एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा माय स्वीट वेलेंटाइन...। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देते हुए कि तस्वीरें साझा की। जिसने भी यह मार्मिक तस्वीरें देखी वह अपने आप को संवेदनाएं व्यक्त करने से नहीं रोक पाया। इसके बाद घर पहुंचकर परिजनों से मिले। उनके साथ बेटी हर्षिनी कंवर और भाई भूपेन्द्र सिंह थे।


गौरतलब है कि 30 जनवरी को अलवर के समीप उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था, जबकि वे खुद, उनका पुत्र व ड्राइवर घायल हो गए थे। उनका तब से अस्पताल में उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर मानवेन्द्र सिंह का ये सोशल मीडिया पोस्ट हर किसी को कर रहा भावुक

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग