जोधपुर - मारवाड़ की आन बान और शान का प्रतीक माने जाने वाले विश्वविख्यात मेहरानगढ़ दुर्ग की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति देने वाले जोधपुर जिले के तिंवरी गांव के वीर गुमान सिंह राजपुरोहित का शौर्य स्मारक पैतृक गांव तिंवरी में तहसील भवन के सामने बने चौक में बन कर तैयार हो गया है जो कि आने वाली पीढ़ियों व क्षेत्रवासियों को त्याग बलिदान वीरता की प्रेरणा देगा।, साथ ही चौक में बने हाट बाजार का नामकरण भी वीर गुमान सिंह के नाम से किया गया है अब यह हाट बाजार वीर गुमान सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा। स्मारक का निर्माण
राजपुरोहित अखेराजोत परिवार ने करवाया है ।इस अवसर पर वीर गुमान सिंह के परिवारजनों ने ग्राम पंचायत तिंवरी के सरपंच अचल सिंह गहलोत सहित पूरी ग्रामपंचायत का आभार व्यक्त किया है।