13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Marwar Mahotsav 2024: ‘मारवाड़ महोत्सव’ में सजेगा जोधपुर, तैयारियां पूरी; विजिट कर ऐसे यादगार बनाएं अपनी ट्रिप

Marwar Festival 2024: दो दिवसीय 'मारवाड़ महोत्सव' का आयोजन जोधपुर में 16-17 अक्टूबर को किया जाएगा। इसे यादगार बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Marwar Festival 2024, make your trip memorable by visiting

मारवाड़ महोत्सव में पारंपरिक नृत्य करती महिला

जोधपुर। राजस्थान में नया पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। इस दौरान पर्यटकों के अनुभव को खास बनाने के लिए पर्यटन विभाग कई महोत्सवों का आयोजन करता है। इन महोत्सवों में राजस्थान की कला, संस्कृति और इतिहास को दर्शाया जाता है। ऐसे ही एक महोत्सव 'मारवाड़ महोत्सव' के आयोजन की घोषणा की गई है। इस दो दिवसीय फेस्टिवल का आयोजन जोधपुर में 16-17 अक्टूबर को किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली है। महोत्सव का यादगार बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

मारवाड़ महोत्सव की खासियत

राजस्थान के वीरों की याद में हर साल मारवाड़ महोत्सव जोधपुर में मनाया जाता है। इसका आयोजन सितंबर-अक्टूबर माह में किया जाता है। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण राजस्थान के राजशाही जीवन शैली पर केंद्रित लोक संगीत और नृत्य है। इस दौरान लोक नर्तक और गायक महोत्सव में एकत्रित होते हैं और अपने नृत्य और गायन प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। महोत्सव में राजस्थान की सबसे प्रसिद्ध नृत्य 'घूमर' का आयोजन होता है, जिसे देखना आप में खास है। 'घूमर' नृत्य में शामिल महिलाओं का पारंपरिक वेशभूषा देखने लायक होता है। महोत्सव के अन्य आकर्षणों में ऊंट टैटू शो और मिस्टर एंड मिस मारवाड़ प्रतियोगिता है। हर साल यह महोत्सव भारत और दुनिया के विभिन्न कोनों से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

महोत्सव को ऐसे बनाएं यादगार

अपने विजिट के दौरान, खुद को मारवाड़ी संस्कृति में ऐसे डुबोएं। मारवाड़ी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाएं- दाल कचौरी और मिर्ची बड़ा जैसे स्वादिष्ट स्नैक्स को चखें। घेवर और मालपुआ जैसी मिठाइयों का स्वाद भी आपको इसका दिवाना बना देगा। आप पारंपरिक पट्टे और पगड़ी, आभूषण, मोजड़ी और शानदार हस्तशिल्प और कलाकृतियां खरीद सकते हैं। अगर आप थोड़ी और मस्ती के मूड में हैं, राजस्थानी पुरुषों की पोशाक, पगड़ी और नकली मूंछ लगाकर शानदार फोटो करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डांडिया की मस्ती में डूबे लोग, उत्साह की तरंग में झूम रहा शहर, देखें तस्वीरें