4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडीएम अस्पताल को मिले 11 लाख रुपए के उपकरण और 70 पल्स ऑक्सीमीटर

  भामाशाह व राजकीय फार्मासिस्ट ने किए डोनेशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Abhishek Bissa

•

Updated: 3 Oct 2020, 11:15 PM IST


जोधपुर. शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल को कोविड-19 में दान और सहयोग खूब मिल रहा है। एक तरफ जहां भामाशाहों ने 11 लाख रुपए के उपकरण दिए तो वहीं फार्मासिस्टों ने 70 पल्स ऑक्सीमीटर दिए।
मथुरादास माथुर अस्पताल के कोविड सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए पांच हाईफ्लो ऑक्सीजन कैनुला वेंटिलेटर व पांच मल्टीपैरा मॉनिटर भेंट किए गए। भामाशाहों को प्रेरणा ट्रोमा सेंटर इंचार्ज डॉ. विकास राजपुरोहित ने दी। न्यूयार्क अमरीका निवासी डॉ चंद्रकुमार भंसाली व शारदा भंसाली के द्वारा उपरकरण भेंट किए गए। अमित भंडारी ने बताया कि एमडीएम में कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद से ऑक्सीजन वेंटिलेटर की कमी को देखते हुए भंसाली परिवार ने 11 लाख की लागत के पांच हाईफ्लो ऑक्सीजन कैनुला वेंटिलेटर व पांच मल्टीपैरा मॉनिटर दिए। इस मौके पर एमडीएम अधीक्षक डॉ. महेंद्र कुमार आसेरी, उपअधीक्षक डॉ. राकेश कर्णावट, सुरेंद्र मेहता, डॉ. गौतम कोठारी, डॉ. नारायण चौधरी, अमित भंडारी व संजय कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के 9वीं वर्षगांठ पर सरकारी फ ार्मासिस्टो ने जोधपुर संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा को 70 प्लस ऑक्सीमीटर भेंट किए। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत शाखा के जिला अध्य्क्ष बालाराम देवड़ा ने बताया कि कोरोना मरीजो के लिए एक अति आवश्यक टूल बन गया है इसी को मद्देनजर रखते हुए जोधपुर फ ार्मासिस्टो ने मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस भेंट की पहल की। संभागीय आयुक्त पल्स ऑक्सीमीटर एमडीएमएच अधीक्षक को दिए। इस अवसर पर कलक्टर, पुलिस कमिश्नर, अधीक्षक व कई फार्मासिस्ट कार्यक्रम में मौजूद थे।