
टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर शोध करेगा कृषि विवि, नवीन मॉडल विकसित करने की शुरू हुई कवायद
जोधपुर. कृषि विश्वविद्यालय मारवाड़ में टिड्डी प्रकोप से उपज हालात व भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए टिड्डी नियंत्रण के उपायों पर नए शोध करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बीआर चौधरी व कृषि विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. एसपी सिंह ने गुरुवार को हुई बैठक में कहा कि टिड्डी नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार करने की जरूरत है।
बैठक में टिड्डी पर गहन अध्ययन व प्रभावी नियंत्रण के लिए सूचना तकनीकी आधारित टिड्डी दल की सटीक जानकारी के लिए नवीन मॉडल विकसित करने, टिड्डी दलों के व्यवहार और नियंत्रण पर अनुसंधान करने व राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार करने पर चर्चा की गई।
निदेशक शिक्षा प्रसार डॉ ईश्वरसिंह ने विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को टिड्डी नियंत्रण पर किसानों की जागरुकता के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम करने पर जोर दिया। निदेशक (अनुसंधान) डॉ एसआर कुम्हार ने टिड्डी पर भविष्य में किए जाने वाले अनुसंधान की रूपरेखा पेश की। कीट वैज्ञानिक डॉ मनमोहन सुंदरिया ने कृषि विवि द्वारा टिड्डी नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। डॉ एमएल मेहरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
12 Jun 2020, 1:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.