16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़ से जोधपुर में लाई जा रही ‘म्याऊं-म्याऊ’ ड्रग्स

- एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार दो युवकों से पूछताछ में खुलासा- प्रतापगढ़ से एमडी ड्रग्स लाकर पाल रोड पर युवक को करने वाले थे सप्लाई
2 min read
Google source verification
प्रतापगढ़ से जोधपुर में लाई जा रही 'म्याऊं-म्याऊ' ड्रग्स

प्रतापगढ़ से जोधपुर में लाई जा रही 'म्याऊं-म्याऊ' ड्रग्स

जोधपुर।
मेट्रो व बड़े शहरों की पार्टी ड्रग्स 'म्याऊं-म्याऊ' यानि एमडी ड्रग्स अब मारवाड़ के गांवाें तक पांव पसार चुकी है। प्रतापगढ़ से न सिर्फ जोधपुर के आस पास के गांवों में 'म्याऊं-म्याऊ' (एमडी ड्रग्स) (MD Drugs) की सप्लाई की जा रही है। नाकाबंदी तोड़ने के बाद 70 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ डांगियावास थाना पुलिस की गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर व एक अन्य युवक प्रतापगढ़ में एक युवक से एमडी ड्रग्स खरीदकर ला रहे थे। जिसकी सप्लाई पाल गांव के रूपनगर में एक युवक को करने वाले थे। उधर, लूनी तहसील के युवा भी 'म्याऊं-म्याऊ' ड्रग्स की पुडि़यां बेचने लगे हैं।
हिस्ट्रीशीटर की मदद से खरीदी थी ड्रग्सडांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक मार्च की रात नाकाबंदी तोड़कर भाग रही कार को थाने के सामने पकड़ा था। मूलत: नागौर जिले में संखवास हाल सारण नगर में धनेश नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर रामरतन उर्फ राहुल वैष्णव 40 ग्राम और ब्यावर में डिगरना निवासी राकेश जाट से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की थी। आरोपियों ने प्रतापगढ़ जिले में गोरधनपुरा निवासी अमन खान से यह ड्रग्स खरीदी थी। जोधपुर लाने के बाद ड्रग्स को पाल गांव के रूपनगर निवासी साबिर खान को बेचने वाले थे।
ड्रग्स सप्लायर का नाम 'एम पार्टी एमपी सुभाष' नाम से सेव
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रामरतन व राकेश के मोबाइल जब्त किए। जिनमें ड्रग्स सप्लायर करने और लेने वाले युवक के मोबाइल नम्बर मिले हैं। इससे तस्करों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।हिस्ट्रीशीटर रामरतन ने ड्रग्स सप्लायर अमन खान का नाम व मोबाइल नम्बर एम पार्टी एमपी सुभाष नाम से सेव कर रखे थे।
'म्याऊं-म्याऊ' ड्रग्स की पुडि़यां बनाकर बेचता है युवक
देवनगर थाना पुलिस ने राजीव गांधी कॉलोनी में रामड़ावास कला निवासी फरसाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर 37 ग्राम 'म्याऊं-म्याऊ' यानि एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसके मकान में अलमारी से 14,27,500 रुपए भी जब्त किए गए थे। खुडाला निवासी हीराराम बिश्नोई से ड्रग्स खरीदी थी और फिर छोटी-छोटी पुडि़यां बनाकर आस-पास के क्षेत्र में बेचने वाला था।