10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: बादल-बरसात का मौसम छंटते ही पारा हुआ लाल

Rajasthan Weather Update
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather: बादल-बरसात का मौसम छंटते ही पारा हुआ लाल

Rajasthan Weather: बादल-बरसात का मौसम छंटते ही पारा हुआ लाल

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही रविवार को तीखी धूप निकलने से अधिकांश जगहों का तापमान 40 डिग्री के पास आ गया। फलोदी 40.2 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी तेज होने का पूर्वानुमान है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। आसमां साफ होने से सुबह से ही धूप निकल आई। धीरे-धीरे सूरज ने भृकुटि ताननी शुरू कर दी। दोपहर में तापमान 38.8 डिग्री तक पहुंच गया जबकि बीते सप्ताह पारा 35 डिग्री के आसपास ही बना हुआ था। साथ ही दिन में हवा में नमी का स्तर भी 18 प्रतिशत आ गया, जिससे मौसम अधिक शुष्क हो गया। इससे गर्मी अधिक महसूस की गई। दोपहर में धूप निकलने पर पसीने छूटने लग गए। शाम ढलने के बाद मौसम कुछ सामान्य हुआ। हवा की गति भी धीमी होने तपिश का अहसास अधिक रहा। ग्रामीण हिस्सों में भी गर्मी तेज रही।
---------------------
मारवाड़ में कहां कितना तापमान
स्थान ---------- अधिकतम तापमान
जोधपुर --------- 38.8
फलोदी --------- 40.2
बाड़मेर --------- 39.9
जैसलमेर --------- 38.5
जालोर --------- 39.0
सिरोही --------- 37.6