31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये क्याः चयन परीक्षा में ही फेल हो गए 15070 गुरुजी

बच्चों को पढ़ाने वाले आधे शिक्षक खुद ही चयन परीक्षा में फेल हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 22 Sep 2023, 12:25 PM IST

education.jpg

जयकुमार भाटी, जोधपुर। बच्चों को पढ़ाने वाले आधे शिक्षक खुद ही चयन परीक्षा में फेल हो गए हैं। सुनने में भले ही यह अजीब लगे, लेकिन शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित लिखित परीक्षा के आंकड़े इस हकीकत को बयां कर रहे हैं। प्रदेश के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए 10 अगस्त को शिक्षा निदेशालय ने लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया था। इसमें जोधपुर सहित प्रदेश के 31876 शिक्षकों को तय पाठ्यक्रम के अनुसार 60 सवाल पूछे गए। वहीं 30 में से कम से कम 12 अंक उत्तीर्ण के अनिवार्य करने के बावजूद 15070 शिक्षक इसमें फेल पाए गए।

यह भी पढ़ें- Monsoon latest Alert: राजस्थान के लिए IMD का नया येलो अलर्ट, यहां शुरु होने वाली है झमाझम बारिश

चयनित शिक्षकों की जल्द होगी नियुक्ति
प्रदेश में खोले गए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू करने को लेकर विभाग की ओर से चयन परीक्षा में पास होने वाले शिक्षकों की नियुक्ति जल्द करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Good News: मानसूनी बारिश ने कर दिया कमाल, आपको बड़ी राहत देगी ये रिपोर्ट

शिक्षण कार्य होगा सुचारू
जिन महात्मा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है, वहां चयन परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षकों को भेजने की तैयारी की जा रही है। जिससे शिक्षण कार्य सुचारु हो सकें।
कानाराम, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर