28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे प्रदेश से मानसून विदा, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा

- श्रीगंगानगर में तापमान 39.9 डिग्री

less than 1 minute read
Google source verification
पूरे प्रदेश से मानसून विदा, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा

पूरे प्रदेश से मानसून विदा, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा

जोधपुर. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की घोषणा कर दी। जोधपुर सहित पश्चिमी राजस्थान से तीन दिन पहले ही मानसून की विदाई हो गई थी। अब तक मानसून पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, आधा गुजरात और आधे मध्य प्रदेश से पीछे हट चुका है। मानसून के जाने के साथ ही हवा में नमी अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। आसमान साफ रहने से प्रदेश में पारा 40 डिग्री के समीप पहुंचने लगा है। शनिवार को श्रीगंगानगर में पारा 39.9, जैसलमेर में 38.6 और बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.6 और अधिकतम 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में अधिकतम आपेक्षिक आद्र्रता 69 और न्यूनतम 29 फीसदी रही। आसमान लगभग साफ रहा। दोपहर में नमी कम होने से अब उमस का असर धीरे-धीरे कम होने लग गया है। शाम को भी मौसम सामान्य रहा। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी यही स्थिति रही। फलौदी में रात का पारा 26.6 और दिन का 36.4 डिग्री रहा।