
जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को भीषण उमस भरी गर्मी रही। जोधपुर में दिन का तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा जो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। शहर में तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक था। अगर पारा 0.2 डिग्री और अधिक हो जाता तो हीटवेव घोषित करना पड़ता। तपती दोपहरी के बाद आसमां में बादलों की आवाजाही हुई, लेकिन बारिश केवल मंडोर क्षेत्र में हुई। शाम 4.30 बजे मंडोर में 15 मिनट तक Pre Monsoonकी बौछारें गिरी। तेज बारिश में मंडोरवासी झूम उठे। दुपहिया वाहन चालक और राहगीर भीग गए। सड़कों पर पानी बहने लगा। दूसरी तरफ शहर के अन्य हिस्से गर्मी तप रहे थे। मौसम विभाग IMD ने आगामी दिनों में प्री मानसून बारिश जारी रहने का पुर्वानुमान जताया है।
जोधपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक था। तापमान अधिक होने के साथ नमी भी ज्यादा होने से उमस भरी गर्मी हलकान करती रही। रविवार सुबह उमस कम थी, लेकिन दोपहर में गर्मी तेज हो गई। जोधपुर में इस साल जून महीने का यह सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले 10 जून को भी पारा 43.6 डिग्री रहा था।
मानसून की अरब सागर शाखा तेजी से आगे बढ़ रही है। रविवार को पूरे महाराष्ट्र को कवर करते हुए आधे मध्यप्रदेश तक मानसून आ गया। मानसून ने उज्जैन में प्रवेश किया यानी पूर्वी राजस्थान से कुछ ही दूरी पर है। इस सप्ताह मानसून के हाड़ौती से राजस्थान में प्रवेश की उम्मीद है।
Updated on:
23 Jun 2024 07:54 pm
Published on:
23 Jun 2024 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
