24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टांके में मिले मां और 10 महीने के बेटे का शव, पति दहेज़ में मिला 10 तोला सोना बेचकर पीहर से और सोना लाने की करता था मांग

पति खंगारराम की प्रताड़नाओं से परेशान होकर पूजा पीहर आ गई थी। दो-तीन महीने तक वह पीहर में ही रही थी। समाज स्तर पर समझाइश के बाद कुछ समय पहले ही उसे ससुराल भेजा गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 9 Feb 2025, 3:24 PM IST

Jodhpur Crime News: जोधपुर के राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत जैसलमेर हाईवे पर पूनियों की प्याऊ गांव के जसनाथ नगर स्थित मकान के टांके में मां और 10 महीने के बेटे के संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पीहर पक्ष का आरोप है कि पति ने हत्या के बाद शव टांके में डाले हैं।

पुलिस के अनुसार जसनाथ नगर निवासी पूजा (25) और दस माह के पुत्र दुग्यांशु के शव मकान में बने टांके में मिले। चिंचड़ली गांव निवासी मृतका के भाई श्रवणराम पुत्र मोहनराम जाट ने अपने बहनोई खंगारराम के खिलाफ दहेज के लिए तंग और प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाकर एफआइआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें : पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, बताने लगी आत्महत्या, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

भाई का आरोप है कि 22 अप्रेल 2022 को उसकी बहन पूजा की शादी पूनियों की प्याऊ निवासी खंगारराम पुत्र बोराराम जाट से हुई थी। दस महीने पहले पुत्र दुग्यांशु का जन्म हुआ था। मां व बेटे के टांके में डूबने की सूचना मिली। पीहर वाले जसनाथ नगर पहुंचे तो पुलिस मौके पर जांच कर रही थी। जांच के बाद पूजा व दुग्यांशु के शव टांके में से बाहर निकलवाए गए। जिन्हें मोर्चरी भेजा गया। भाई का कहना है कि मृतका के मुंह से झाग निकल रहे थे। इससे अंदेशा है कि हत्या कर शव टांके में डाले गए हैं।

समझाइश के बाद भेजा था पीहर

घरवालों का कहना है कि पति खंगारराम की प्रताड़नाओं से परेशान होकर पूजा पीहर आ गई थी। दो-तीन महीने तक वह पीहर में ही रही थी। समाज स्तर पर समझाइश के बाद कुछ समय पहले ही उसे ससुराल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें : टीचर ने दरी बिछाने को बोला, स्टूडेंट ने मना किया तो चल गए लात-घूंसे, स्कूल ने दिया नोटिस

बहन से कहा था, पति जान से मार देगा

मृतका के भाई का आरोप है कि पूजा ने छह जनवरी की शाम अपनी बहन किरण को फोन किया था। उसने कहा था कि पति ने दहेज में दिए 10 तोला सोने के जेवर बेच दिए हैं। अब वह पीहर से और सोना लाने के लिए तंग और प्रताड़ित कर रहा है। उसने धमकी दी है कि सोना न लाने पर वह उसे जान से मार देगा। वह जिंदा नहीं बचेगी।