video : manoj sain/जोधपुर. शहर के उदयमंदिर आसन क्षेत्र में खुलेआम मर्डर करने के इरादे से आए व्यक्ति ने सनसनी फैला दी है। आरोपी वारदात करने के बाद मौका स्थल से भाग छूटा और राह चलते किसी ने ध्यान तक नहीं दिया। गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर नूर मोहम्मद और एक अन्य हिस्ट्रीशीटर में लंबे समय से विवाद चल रहा था। ऐसे में बाहर खड़े नूर मोहम्मद को अन्य हिस्ट्रीशीटर ने बाइक से उतर कर लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एमजीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। हमले के बाद घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को ढूंढने का कार्य शुरू किया गया है।