
फाइल फोटो, सोर्स- पत्रिका नेटवर्क
गुरुकुल की नाबालिग छात्रा से बलात्कार मामले में ताउम्र कारावास की सजा काट रहे आसाराम ने 11 साल बाद गुरुवार को अपने बेटे नारायण साईं से मुलाकात की। गुजरात हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर नारायण साईं जोधपुर आया और पाल स्थित आश्रम में पिता आसाराम से मिला।
बोरानाडा थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि तीन महीने की अंतरिम जमानत मिलने के बाद आसाराम पाल में अपने आश्रम में रह रहा है। वो गत सोमवार को ही जोधपुर आया था। उधर, सूरत की जेल में बंद बेटे नारायण साईं को भी गुजरात हाईकोर्ट ने पांच दिन की अंतरित जमानत दी। उसे पिता से मिलने की अनुमति दी गई।
इस पर नारायण साईं सड़क मार्ग से गुरुवार को जोधपुर पहुंचा। वो सीधे पाल पहुंचा, जहां वो होटल में ठहरा। फिर वो पाल में आश्रम पहुंचा, जहां पिता से गोपनीय मुलाकात की। तत्पश्चात वो होटल लौट गया। जबकि पिता आश्रम में ही है। नारायण साईं के शुक्रवार को गुजरात लौटने की संभावना है। आसाराम की तीन महीने की अंतरिम जमानत याचिका 30 जून को समाप्त होगी।
यह वीडियो भी देखें
आसाराम व बेटे नारायण साईं की मुलाकात गोपनीय रखी गई। इसके लिए आश्रम से समर्थकों को बाहर निकाल दिया गया था। मुलाकात के बाद सभी को आश्रम में बुलाया गया।
Updated on:
26 Jun 2025 10:09 pm
Published on:
26 Jun 2025 08:01 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
