29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइपीएल पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला

आइपीएल पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला
less than 1 minute read
Google source verification
आइपीएल पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला

आइपीएल पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला

आइपीएल पर सट्टा लगाते एक गिरफ्तार, लाखों का हिसाब मिला
जोधपुर.
जिला विशेष टीम की सूचना पर रातानाडा थाना पुलिस ने उम्मेद हैरिटेज स्थित एक फ्लैट में दबिश देकर आइपीएल के मैच पर ऑनलाइन सट्टा बुक कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे लाखों का हिसाब मिला। 27520 रुपए, दो लेपटॉप, 8 मोबाइल, एक कैलकूलेटर, 11 चार्जर, एक एलइडी और एक सैट टॉप बॉक्स जब्त किए गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) दरजाराम बोस ने बताया कि आइपीएल में चल रहे मैच को लेकर उम्मेद हैरिटेज के एक फ्लैट में सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। जिला विशेष टीम के साथ रातानाडा थानाधिकारी रमेश शर्मा ने रात को फ्लैट में दबिश दी, जहां आइपीएल मैच पर सट्टा बुक कर रहे मूलत: फतेहसागर हाल उम्मेद हैरिटेज निवासी शोभित उर्फ जानी पुत्र विजय अरोड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 27520 रुपए, दो लेपटॉप, 8 मोबाइल, एक कैलकूलेटर, 11 चार्जर, एक एलइडी और एक सैट टॉप बॉक्स जब्त किए गया। उससे 2.12 लाख रुपए का हिसाब भी मिला।