
शांतिपूर्ण व भय मुक्त होकर मतदान करें : पुलिस कमिश्नर
जोधपुर.
मथानिया, तिंवरी व आस-पास के क्षेत्र में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार को होने वाले मतदान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन ने शुक्रवार को तिंवरी कस्बे की चौकी से रूट मार्च शुरू करवाया और प्रत्याशियों व ग्रामीणों से शांति के साथ भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि प्रकरण मथानिया व तिंवरी के पास शनिवार को मतदान होने हैं। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर जोस मोहन व पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने शाम को तिंवरी व मथानिया कस्बे का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने तिंवरी चौकी से पुलिस व आरएसी के जवानों के रूट मार्च का रवाना किया। जो विभिन्न जगहों पर होकर चौकी पहुंची।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव ने तिंवरी व मथानिया की सरकारी स्कूल में सरपंच पद के सभी प्रत्याशियों और गांव के मौजिज लोगों की बैठक लेकर शांति के साथ मतदान करने की अपील की।
Published on:
10 Oct 2020, 6:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.